Currently Browsing: Bhojpuri News

Pradeep Pandey Chintu’s VIVAH 2 To Be Release On Chhath Puja

छठ पर रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू की ‘विवाह 2’ भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्‍मों का दौर वापस लाने वाली फिल्‍म ‘विवाह’ का सीक्‍वल ‘विवाह 2’ इस छठ पर आने की तैयारी कर रहा है। विवाह 2 को महापर्व छठ के शुभावसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘विवाह 2’ का निर्माण यशी फिल्‍म्‍स के बैनर तले किया गया है। इसको अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया है। विवाह 2 का निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का पारिवारिक, रोमेंटिक, इमोशनल और एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म प्रदीप के अपोजिट तीन अभिनेत्रियां है इसमें आम्रपाली दुबे,अक्षरा सिंह और सहर आफसा नजर आने वाली है। फिल्‍म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है। विवाह 2 को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन महापर्व छठ के शुभावसर पर किया जा रहा है। इस छठ को मेरे सभी चाहने वालों को मेरी फिल्म विवाह 2 देखने को मिलने वाली है। विवाह 2 में दर्शकों को मेरे एक अलग रूप देखने को मिलेगा। इस फिल्म की दमदार पटकथा है जो भोजपुरिया दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाएगी। वे ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई फिल्म इस तरह भी बन सकती है। आगे चिंटू ने कहा कि कोरोना काल ने भोजपुरी फिल्म उघोग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। तो मैं सभी दर्शकों से अपील करता हूँ कि फिल्म को सिनेमाघरों में जाके ही देखे। हालही में फिल्‍म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज के बाद से खूब वायरल हो रहा है। फिल्‍म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता व कानू मुखर्जी हैं।...

The audience Thronged To See Khesari Lal Yadav’s Litti Chokha Based On The Problems Of Farmers

खेसारी लाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा को सिनेमाघरों में मिली बम्पर ओपनिंग, दर्शकों में दिखा उत्साह किसानों की समस्या पर आधारित खेसारी लाल यादव की लिट्टी चोखा देखने के लिए लगा दर्शकों ताँता इन दिनों देश के किसान कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऐसे में बिहार के किसान का बेटा भोजपुरी स्टार ख़ेसारी लाल यादव किसानों की समस्या पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ दुर्गा पूजा पर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। फ़िल्म को सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है और थिएटर में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों का ताता सिनेमा हॉल पर लगा हुआ दिखा। इस फ़िल्म का इंतजार बेसब्री से खेसारी लाल यादव के फैन्स कर रहे थे इसलिए जैसे ही यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई दर्शक इसे देखने के लिए थेटर्स में टूट पड़े। सिनेमाघरों के बाहर ऑडिएंस की लंबी लाइन देखी गई। और इस कोरोना काल मे खेसारी लाल यादव की इस फ़िल्म को इस तरह के प्रतिसाद मिलने से निर्माता निर्देशक और इंडस्ट्री में खुशी की लहर छा गई है। ‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। केन्द्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी हैं। उनकी केमेस्ट्री और देसी अवतार दर्शकों को खूब लुभा रही है। फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से एक तोहफा है। ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे में हमने इसकी कहानी गाँव से निकालकर लाई है, और यही वजह है कि दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। हिट मशीन व भोजपुरी के रजनीकान्त कहे जाने वाले ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूँ। मेरे घर...

Vinay Anand Gets Gift From Ganpati Bappa

विनय आनंद को गणपति बाप्पा ने दिया तोहफा विनय आनंद की अनाम फिल्म का मुहूर्त संपन्न बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विनय आनंद को आज कौन नहीं जाता है। वे इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया है। विनय ने अपने घर पर 11 दिन के गणपति बाप्पा की स्थापना की थी। आज जहां उन्होंने नम आंखों से गणपति बाप्पा का विदाई दी है, तो वही बाप्पा ने जाते जाते विनय के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाते हुए उनकी झोली में एक और बॉलीवुड मूवी डाल दी है। जो कि उनके प्रोडक्शन हाउस से बनाई जाएगी। जिसका मुहूर्त आज के दिन ही संपन्न हुआ है। विन्नयरनान्ध एंटरटेनमेंट प्रालि की  निर्माणाधीन अनाम फिल्म का निर्देशन कर रही हैं विनय आनंद की धर्मपत्नी ज्योति आनंद। जो इस फिल्म से अपने निर्देशन की पारी शुरू करने जा रही है। ज्योति बहुत ही टेलेंट कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने कई वर्षों तक इंडियन माइकल जक्शन यानी कि प्रभु देवा को असिस्ट किया है। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक एलबम्स में अपनी कोरियोग्राफी से चार चांद लगाए हैं। इस मौके पर विनय ने कहा कि आज मैं खुद को बहुत भाग्यशाली माना रहा हूं। क्योंकि आज के दिन बाप्पा की कृपा से मेरी एक और बॉलीवुड फिल्म का मुहूर्त हुआ है। ।मैं इसको लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। और मेरी पत्नी ज्योति इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली हैं। जिसके लिए मैं उनको शुभकामनाएं देता हूँ। उनकी इस नई जर्नी के लिए। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि विनय जल्द ही डिजिटल डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं। वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक हिंदी फिल्म बना रहे हैं, जिसे जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका पोस्ट प्रॉडेक्शन का काम...

Mahakali Movie’s And Khesari Lal Yadav’s Untitled Film Muhurat N Shooting Started

महंकाली मूवीज से हुआ खेसारी लाल यादव की अनाम फ़िल्म का मुहूर्त शूटिंग शुरू महंकाली मूवीज के बैनर तले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अनाम फ़िल्म का आज मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म के नाम की घोषण अभी नहीं की गई है। इस फ़िल्म में खेसारी लाल के अपोजिट कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाली अभिनेत्री मेघा श्री भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है, जिसका खुलासा अभी करना ठीक नहीं होगा, लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज देखने को मिलने वाला है। फ़िल्म में आपको महेश आचार्य की कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है। जिनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी अच्छी है कि दर्शक सिनेमाघरों में उन्हें बार बार देखना पसंद करते है। क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक साउथ इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक शंकर हैं। आज फिल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फ़िल्म के निर्माता महंकाली दिवाकर ने कहा कि हमने फ़िल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में आपको खेसारीलाल यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग हम हैदराबाद की विभिन्न रमणीय लोकेशनों पर करेंगे। हमारी फ़िल्म की कहानी आम भोजपुरी फिल्मों की कहानी से भिन्न होने वाली है। फिल्म में आपको खेसारी और मेघा श्री के बीच की नोक झोक के साथ उनके बीच का रोमांस देखने को मिलेगा। हम इस फिल्म को साउथ की फिल्मों की स्टाइल में बनने वाले हैं,जिसमें दर्शकों को क्राइम,सस्पेंस,लव रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फ़िल्म में हमने साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मेघा श्री को लिया है जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत रखा है। जल्द ही हम फ़िल्म की कहानी का भी खुलासा करेंगे।इसके अलावा हम बैक...

Nilkamal and Neelam Giri’s Sad Song Janwo Se Jaada Released From Bhojpuri Worldwide Records – The video is touching the hearts

भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का छू लेने वाला सैड सांग “जनवो से जादा” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नीलकमल और नीलम गिरी के सबसे दर्दभरे वीडियो सांग  को रिलीज होते ही खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। इस सैड सांग का फर्स्ट लुक और टीज़र जब सोशल मीडिया पर लांच किया गया  तभी से फैन्स और दर्शक इस गाने का इंतजार कर रहे थे, गाना रिलीज होते ही सभी ने हाथों हाथ उठा लिया। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने में नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है। वीडियो में नीलम गिरी नीलकमल की पत्नी के रोल में हैं, एक सड़क हादसे से दोनों की जिंदगी प्रभावित होती है। यह ह्रदयस्पर्शी और भावनात्मक गीत में बिछड़ने का दर्द दर्शाया गया है। नीलकमल सिंह काफी इमोशनल अंदाज़ में गाते हैं “जेकरा के जाननी जनवो से जादा”। गाना लोगों के दिलों को टच कर रहा है। नीलकमल और नीलम गिरी के इस गाने की विशेषता यह है कि इसे किसी बॉलीवुड गीत की तरह शूट किया है जिसमें एक कॉन्सेप्ट है, एक कहानी है और आकर्षित करने वाली प्रस्तुती है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इसे बलिराम बिधाता ने लिखा है और संगीत से आशीष वर्मा ने सजाया है। वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वहीं इसके कोरियोग्राफर है रितिक। गाने के एडिटर दीपक पंडित हैं जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। अरेंजर मोहित मौर्या हैं। नीलम गिरी और नीलकमल सिंह के सभी फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह गाना किसी उपहार से कम नहीं...

Jai Yadav and Amrapali Dubey will again rock together will shoot again in UP

जय यादव और आम्रपाली दूबे फिर एक साथ मचायेंगे धमाल , यूपी में करेंगे फिर शूटिंग भोजपुरी सिनेमा के व्यस्त ऎक्टर जय यादव और आम्रपाली दूबे की ग्लैमरस जोड़ी एक बार फिर से एक नई फ़िल्म में एक साथ काम करने जा रही है। जी हाँ, ये दोनों सितारे फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में एक साथ काम कर चुके हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। जय यादव और आम्रपाली दूबे की सेकंड फ़िल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इन दोनों स्टार्स को जिस फ़िल्म के लिए अनुबंधित किया गया है उसके निर्माता राजू शेख हैं। फ़िल्म के लेखक सभा वर्मा हैं। फ़िल्म के निर्माता राजू से पता चला है कि जय यादव व आम्रपाली दूबे की इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग सितंबर के आखरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। इस फ़िल्म को साल के अंत तक रिलीज करने का प्लान है। इस फ़िल्म के निर्माता राजू जी ने बताया कि फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में मुझे जय यादव और आम्रपाली दूबे की ऑन स्क्रीन  जोड़ी व केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी तभी मैंने फैसला किया कि मैं इस जोड़ी के साथ ही काम करूंगा। आपको बता दें कि एक्टर जय यादव की इस साल बैक टू बैक 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की सभी टॉप ऎक्ट्रेस हैं। जैसे जय यादव काजल राघवानी के साथ दो फिल्मे “अमानत” और “गुंडों की आएगी बारात” लेकर आ रहे हैं। रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां, निधि झा के साथ “साथ छुटे ना साथिया” और निहारिका पवार व रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गये” भी जय यादव की अपकमिंग मूवीज़ हैं। आम्रपाली दूबे के संग “मेरे रंग में रंगने वाली” तो कम्प्लीट है ही, अब सितंबर में जय यादव इनके साथ दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। जय यादव ने हाल ही में रानी चटर्जी...

« Older Entries Next Entries »