Currently Browsing: Bhojpuri News

Mera Bharat Mahan Patriotic Film of Ravi Kishan and Pawan Singh – Post Production Begins

रवि किशन और पवन सिंह की देशभक्ति फ़िल्म मेरा भारत महान का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू, मेरा भारत महान की जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर में की गई है शूटिंग सांसद और मेगा स्टार रवि किशन और पॉवर स्टार पवन सिंह स्टारर देशभक्ति से ओतप्रोत मेगा बजट भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों जोर शोर से किया जा रहा है । वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा. लि. बैनर की यह पहली फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माता सत्यजीत राय, बिपुल राय द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर में की गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार सभी लोकेशन का चयन किया गया है । उल्लेखनीय है कि लंबे अर्से के बाद रुपहले परदे पर एक बार फिर रवि किशन और पवन सिंह धमाल मचाने जा रहे हैं। उनका तेवर और एक्शन दर्शकों को खूब आनंदित करेगा । बता दें कि देवरा बड़ा सतावेला, कट्टा तनल दुपट्टा पर, रंगबाज दरोगा जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके रवि किशन और पवन सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे । गौरतलब है कि फ़िल्म मेरा भारत महान  के संगीतकार आदित्य देव, छोटे बाबा बसही हैं। मारधाड़ रॉकी राजेश, कला राम बाबू ठाकुर का है। मुख्य कलाकार रवि किशन, पवन सिंह, नवोदित गरिमा परिहार, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, संजीव सिद्धार्थ, कमल किशना, संतोष पहलवान, बीना पांडेय, ज्योति कलश, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं । बात की जाय पावर स्टार पवन सिंह और डीओपी निर्देशक देवेन्द्र तिवारी की तो यह उनकी हैट्रिक फिल्म है “मेरा भारत महान”। इस फिल्म में कई ऐसे डायलॉग लिखे गये हैं, जिस पर दर्शकों की तालियां अवश्य मिलेंगी। जैसे – “जो देश का...

Actress Amrapali Was When Surrounded By Goons Khesarilal Beat Them Up

जब गुंडों से घिर गयी आम्रपाली, तब खेसारीलाल ने कर दी उनकी धुनाई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री आम्रपाली दुबे उस वक़्त मुश्किल में पड़ गईं थीं, जब उन्हें गुंडों ने चारों ओर से घेर लिया था. आम्रपाली को प्रयागराज के माघ मेला परिसर में उसी वक़्त कुछ गुंडों ने उन्हें घेर लिया, इसे में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की वहां इंट्री होती है. खेसारी, आम्रपाली को बचाने के लिए वे उन गुंडों से भीड़ जाते हैं और उनकी जमकर पिटाई भी कर देते हैं. इसी बीच मौके पर पुलिस आ जाती है और गुंडे भाग जाते हैं. पुलिस खेसारीलाल यादव को गिरफ्तार कर ले जाती है. दरअसल ये पूरा वाकिया  निर्माता प्रदीप के शर्मा की नई फिल्म ‘आशिकी’ के सेट की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर जोर शोर से चल रही है. फिल्म में पहली बार खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे साथ नजर आ रहीं हैं. फिल्म के निर्देशक कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं. सह निर्माता अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचंद्र यादव हैं. फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है. फिल्म ‘आशिकी’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म कमाल की है. यह ऐसी फिल्म है कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं. इसमें सार्थक सन्देश भी दर्शकों को मिलने वाला है. ‘लिट्टी चोखा’ के बाद प्रदीप के शर्मा की दूसरी फिल्म ‘आशिकी’ बेहद खास है. प्रदीप के शर्मा की बात ही अलग है. क्यूंकि वे एक ऐसे निर्माता हैं, कि अगर उन्हें फिल्म की बेहतरी के लिए कुछ भी कहा जाये, तो वो तुरंत मुहैया करवा देते हैं.   वहीं, खेसारी ने आम्रपाली दुबे को लेकर कहा कि वे इंडस्ट्री की बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं. उनके साथ मेरी यह पहली फिल्म है. हालाँकि हम पहले साथ में गाने और अलबम...

Kesari Lal Yadav – Pradeep K. Sharma And Parag Patil’s Unique Film Litti Chokha’s First Look Went Viral

खेसारीलाल यादव, प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल की अनोखी फ़िल्म लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक हुआ वायरल सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक मुंबई में लांच किया गया है, जोकि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित और डायनामिक डायरेक्टर  पराग पाटिल निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस मौके पर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता पदम सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि 9 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आउट किया जाएगा। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव एकदम देहाती लुक व शुद्ध देसी अवतार में दिखाई दे रहे है। एक आम इंसान की तरह कुर्ते पायजामे में एक देहाती बाबू दिख रहे हैं, जिनके गले मे गमछा भी अकर्षक लग रहा है। एक गांव वाले की सादगी और मासूमियत उनके चेहरे और उनकी बॉडी लैंगुएज से झलक रही है। वहीं फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी गांव की एक महिला के रूप में दिख रही हैं। फिल्म का यह फर्स्ट लुक कमाल का लग रहा है। बैकग्राउण्ड में तिरंगे की तस्वीर इसे एक क्लासिक पोस्टर का रुप देती है। फ़िल्म के टाइटल लिट्टी चोखा के साथ टैगलाइन दी गई है “ए टेल ऑफ इंडिया”, वाकई यह भारत की कहानी पेश करने वाली फिल्म लग रही है। उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं।...

Ritesh Pandey – Neelam Giri Change The Trend Of Bhojpuri Songs

रितेश पांडे, नीलम गिरी ने भोजपुरी गानों का माहौल किया चेंज भोजपुरी सिने जगत में हमेशा नया करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर नई पहल की है। जी हां, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से भोजपुरी गानों का माहौल चेंज करने वाला गाना घंटी रिलीज किया गया है। जिसमें सुपरस्टार रितेश पांडे और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की लाजवाब केमिस्ट्री पति-पत्नी के रूप में कमाल की लग रही है।  वाकई इस गाने ने भोजपुरी सांग के माहौल को चेंज कर दिया है। घंटी गाने को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार की सोच बड़ी अच्छी थी कि कुछ हटकर गाना बने। वैसा ही उन्होंने परिवर्तन भी किया है। इतना अच्छा पारिवारिक गाना बनाने में जो विशेष सहयोग है, वह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का है। गौरतलब है कि पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करने वाला यह गाना घंटी की सबसे खास बात यह है कि होली के माहौल में इस गाने का आना बहुत ही बड़ी बात है। यह दो स्टोरी पर गाना बनाया गया है, एक तरफ पति कथा करने में व्यस्त है तो दूसरी तरफ पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है। जोकि बहुत ही सराहनीय है। लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही गाने आने चाहिए तभी भोजपुरी एल्बम के गानों में बदलाव आएगा, ताकि हर वर्ग के दर्शकों का फुल टू धमाल मनोरंजन हो सके और भोजपुरी एल्बम के गानों पर उंगली ना उठ सके। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में नयापन फील हो रहा है और  कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में दिखती है। इससे पता चलता है कि म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का मकसद साफ दिखता है। कि आने वाले दिनों में ऐसे गानों की वजह से ही भोजपुरी अल्बम सांग की मेकिंग में परिवर्तन दिखेगा। उल्लेखनीय...

On the auspicious occasion of Basant Panchami muhurat of Bhojpuri films Sarkari Dulha And Nakabandi was completed

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भोजपुरी फ़िल्म ‘ सरकारी दूल्हा ‘ और ‘नाकाबन्दी’ का मुहूर्त सम्पन्न साई कलर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘ सरकारी दूल्हा ‘ और नाकाबंदी ‘ का शुभ मुहूर्त गोरेगांव के लकी स्टूडियो में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा के पावन पर्व “ बसंत पंचमी “ के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुआ । दोनों फ़िल्मो के निर्माता राहुल मिश्रा तथा’ सरकारी दूल्हा ‘ के निर्देशक विशाल दीक्षित ,लेखक शशि रंजन द्विवेदी ,छायाकार प्रदीप शर्मा ,नृत्य निर्देशक उपेंद्र कुमार शॉव हैं।जबकि ‘नाकाबंदी’के निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह और लेखक विकाश मंडल,एक्शन मास्टर दिनेश यादव  हैं।फिल्म के कलाकारों व बाकी टेक्नीशियन का चयन शीघ्र ही किया जाएगा । इन दोनों फ़िल्मो की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत चुनाव के बाद गोरखपुर और मॉरीशस में शुरू होगी ।      सरकारी दूल्हा जहाँ साफ सुधरी पारिवारिक फ़िल्म होगी ।जिसमे एक अलग तरह की त्रिकोणीय प्रेम कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी । वहीं नाकाबंदी एक एक्शन प्रधान फ़िल्म होगी जिसमें पुलिस और राजनीतिक महकमे के बीच द्वंद देखने को...

Power Star Pawan Singh – Neelam Giri Holi Song Releasing Soon by Worldwide Records

जल्द रिलीज होगा पवन सिंह-नीलम गिरी का ‘लहँगवा लस-लस करता’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार और गायकी के सिरोमणि पवन सिंह का पहला होली सांग ‘लहँगवा लस-लस करता’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गया है। इस सांग का पोस्टर आजकल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों की जोड़ी बड़ी ही कमाल की लग रही है। ‘लहँगवा लस-लस करता’ को जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि पवन सिंह की आवाज में वो जादू है कि दर्शकों के मन को मोह लेती है। उनके गाने हमेशा ही दर्शकों को पसंद आते हैं एवं दर्शक इन्हें हाथों हाथ उठा लेते हैं। गाने के लिए रत्नाकर कुमार ने आगे कहा कि गाना जब दर्शकों के बीच आएगा तो दर्शकों को ये बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। क्योंकि गाने में दर्शकों को पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलने वाला है। गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है। इसे संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है। गीत के एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना दीपक सिंह, रिकॉर्डिंग स्वरा स्टूडियो वाराणसी, आशीर्वाद माता-पिता, अजीत सिंह (जोकहरी), सहयोग अमित सिंह का...

« Older Entries Next Entries »