Posted by
admin on Jan 1, 2026 in
Politics |
Comments Off on समाजसेवा की राजनीति: वार्ड 39 में बृजेश सिंह को मिल रहा जनसमर्थन”
मुंबई : मुंबई के कांदिवली पूर्व क्रांति नगर के वार्ड क्रमांक 39 अंतर्गत क्रांति नगर, गोकुल नगर एवं दुर्गा नगर क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा नेता बृजेश सिंह के कार्यों को लेकर नागरिकों के बीच चर्चा देखी जा रही है। वार्ड के हर क्षेत्र में पिछले एक दशक से अधिक समय से वे सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता से जुड़े हुए हैं। बृजेश सिंह द्वारा मानव विकास संस्था के माध्यम से सेवा शुरू की फिर महिला सशक्तिकरण, मानव अधिकार परिचर्चा, अन्नदान, बच्चों के लिए पुस्तक वितरण जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने गणपति मंडल एवं नवरात्रि मंडल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, मतदान पहचान पत्र एवं आधार कार्ड सुधार शिविरों के आयोजन द्वारा नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज़ संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी उनकी भूमिका रही है। इन सामाजिक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने उन्हें वार्ड क्रमांक 39 से प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को लेकर नागरिकों के बीच जागरूकता और संवाद का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बृजेश सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वार्ड के एक बुजुर्ग नागरिक ने बातचीत में कहा कि “चुनाव का परिणाम बाद में आएगा, लेकिन सामाजिक कार्यों के आधार पर जनता अपनी राय पहले ही बना चुकी है।” नागरिकों का कहना है कि वे बृजेश सिंह को एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में देखते आए हैं। जनता का फैसला साफ़: बृजेश सिंह को नगरसेवक बनाना...