Posted by
admin on Nov 6, 2025 in
Bhojpuri News |
Comments Off on Bhojpuri Film Award Founder Vinod Gupta Started Shooting For The Garhwali Film ‘Ghaur Ek Mandir’ Under The Direction Of Pramod Shastri
भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड संस्थापक विनोद गुप्ता ने प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में शुरू किया गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ की शूटिंग भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (Bhojpuri Film Award) की शुरुआत करने वाले फ़िल्म निर्माता विनोद गुप्ता (Vinod Gupta) ने गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ (Garhwali Film ‘Ghaur Ek Mandir’) की शूटिंग धूमधाम से शुरू कर दिया है। बता दें कि जाने माने फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री (Director Pramod Shastri) के कुशल निर्देशन में इंटलेक्ट इंफ्राकॉन एलएलपी (INTELLECT INFRACON LLP) बैनर के तले बन रही गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ का शुभ मुहूर्त दिनांक 30 अक्टूबर को उत्तराखंड (Uttrakhand) के केसर वाला गांव में डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के करकमलो से किया गया है। इस फिल्म का धूमधाम से ग्रैंड मुहूर्त करने के बाद फ़िल्म की शूटिंग की शुरूवात हो गई हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता संदीप जिंदल (Sandeep Jindal), विनोद कुमार गुप्ता (Vinod Kumar Gupta) हैं। सह निर्मात्री स्वीटी वालिया (Sweety Valia) हैं। कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री (Director Pramod Shastri) हैं। संगीतकार अमित वी कपूर, गीतकार जसपाल राणा, एस के चौहान हैं। पटकथा व संवाद एस के चौहान ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कार्यकारी निर्माता राहुल पांडेय, स्थानीय निर्माता रमेश नौडीयाल, आर्ट डायरेक्टर राजेश नौगाई हैं। मुख्य कलाकार संजू सिलोडी, साक्षी काला, प्रशांत, चेतना मीरा, रमेश रावत, सुमन गौड, अंशिका, रमेश नौडियाल, गिरिजा सेमवाल, साक्षी रावत आदि हैं। गौरतलब है कि फिल्म के मुहूर्त में विशेष अतिथियों के रूप में राजीव थपलियाल (ऑल इंडिया बॉडी बिल्डर संगठन के अध्यक्ष, भूतपूर्व उपाध्यक्ष), जय कृष्ण नौटियाल (पूर्व उपाध्यक्ष फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड), सुरेश भट्ट (फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड), निर्माता निर्देशक सुनील बडूनी, फिल्म निर्देशक अशोक चौहान, फिल्म निर्देशक देबू रावत, निर्माता निर्देशक बी. एस. थापा (किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव अनिल शर्मा), सूरत सिंह नेगी मौजूद थे। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर...