Currently Browsing: Bhojpuri News

खेसारीलाल यादव – सुजीत कुमार सिंह और लोकेश मिश्रा की नई भोजपुरी फिल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त संपन्न शूटिंग शुरू

ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ एक्ट्रेस सोनिका गौड़ा स्टारर फिल्म “अंदाज” का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शानदार होटल मुलाकात में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऎक्ट्रेस सोनिका गौड़ा इस फिल्म में  खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव का लुक और किरदार एकदम अलग होने वाला है। जिस तरह हिंदी फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोज़िट 2 हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं, इस भोजपुरी अंदाज में भी ख़ेसारी लाल यादव के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म की कथा-पटकथा बिल्कुल अलग है। कमला फिल्म्स क्रियेशन्स प्रस्तुत व लोकेश मिश्रा कृत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं, जबकि निर्देशन की बागडोर सुपरहिट फिल्म देने वाले टैलेंटेड निर्देशक सुजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं। भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फ़िल्म अंदाज के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव के हाथों आए हुए सभी अतिथियों एवं फिल्म की पूरी यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर, साल और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। फ़िल्म के मुहूर्त के समय मंच संचालन का कुशल नेतृत्व पॉपुलर एंकर रवि रंजन ने किया। फिल्म के मुहूर्त के इस शुभ बेला पर मुख्य अतिथि के रुप में सुरेन्द्र नारायण सिंह (भाजपा विधायक, रोहनिया), राजेन्द्र सिंह (पूर्व संगठन महामंत्री, झारखंड, भाजपा), आनंद साहू (भाजपा नेता), हुलास पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा, बिहार, सह पूर्व विधान परिषद सदस्य), राजेश गुप्ता (राजद विधायक, सासाराम),  देव त्यागी (एनआरआई लंदन) उपस्थित थे। भव्य मुहूर्त के बाद फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। कई हिट फिल्मों के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इसको डायरेक्ट कर रहे हैं। कमला फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म अंदाज के...

महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को दिया डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान चिन्ह

विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। अभी पिछले दिनों ही सबरंग अवार्डस 2021 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को विभिन्न कैटेगरियों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं राज्यपाल महोदय का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। इस प्रकार के सम्मान मिलने से हमें और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। हम आगे भी साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ परिवारिक फिल्मों का भी निर्माण करते...

दिनेशलाल यादव निरहुआ कर रहे हैं 15 दिन से भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग प्रतापगढ़ में

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के विगत 15 दिनों से भोजपुरी फिल्म गोबर धन की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। इतने बड़े सुपरस्टार का पहली बार वहाँ पर शूटिंग करने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार कलीम खान हैं। बता दें कि प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया है और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं, जबकि डीओपी सरफराज आर खान दृश्यों को बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद कर रहे हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। लोकल प्रोडक्शन कन्ट्रोलर पंकज यादव हैं। प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेघाश्री, किरण यादव, अनूप अरोड़ा,...

मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ – अक्षरा सिंह – श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर वायरल हुआ वीडियो

निरहुआ की मस्ती अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ प्रयागराज की सड़क पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रयागराज की सड़क पर बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मस्ती करते और झूमते नाचते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में निरहुआ येलो कलर के टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और रेड कलर के शूज़ में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। उनकी बांहों में अक्षरा और श्रुति राव हैं और उनके साथ एनर्जी से भरपुर डांस कर रहे हैं। लाल रंग के शार्ट ड्रेस में श्रुति राव हॉट लग रही हैं वहीं ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में अक्षरा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। हमने जब इस वायरल वीडियो का पता किया तो पता चला कि यह वीडियो दरअसल निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव स्टारर फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग के दौरान लिया गया है। जहां तीनों सितारे फ़िल्म के एक डांस नम्बर के लिए रिहर्सल कर रहे थे। फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने सेट से यह वीडियो लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया और इस तरह यह वायरल हो गया। https://www.instagram.com/p/CWetZEOogCL/?utm_medium=copy_link आपको बता दें कि इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ निर्माता प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप” की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव, संजय पाण्डेय, संजय महानंद, पद्म सिंह सहित कई कलाकार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे है। फिल्म एक अनपढ़ युवा की कहानी है। फिल्म एक्शन रोमांस और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में कई ऐसे सीन देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फिल्म का काम जोरो शोरो से शुरू है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह...

Khesari Lal Yadav – Shruti Rao AASHIQUI Will Rock On Chhath Puja

खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं श्रुति राव, छठ पूजा पर मचाएंगी  धमाल भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ चार्मिंग गर्ल श्रुति राव सुपर हिट फिल्म लिट्टी चोखा से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने के बाद अब खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं हैं खूबसूरत अदाकारा श्रुति राव। दरअसल श्रुति राव खेसारी लाल के साथ फिल्म आशिकी में नजर आएंगी। यह फ़िल्म छठ पूजा पर रिलीज होने जा रही है जिसका ट्रेलर इन दिनों यूटयूब पर धमाल मचाए हुए है। ट्रेलर में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार उड़ा ले जाती हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में जहां प्यार-मोहब्बत देखने के लिए मिल रहा है साथ ही इसमें समाज के कड़वे सच का भी आइना दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। श्रुति राव बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी जोड़ी खेसारी लाल के साथ देखने लायक है। भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी लाल एक ब्राह्मण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनकी प्रेमिका श्रुति राव हैं। आम्रपाली दूबे एक निचली जाति से संबंध रखती हैं।  फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट यह है कि  हीरो जाति-पांति, छुआ-छूत से ऊपर उठकर समाज में सबको एक समान का दर्जा दिलाने की अगुआई करता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, रोमांस और एक्टर का बॉलीवुड वाला स्टाइल देखने के लिए मिलता है। ट्रेलर काफी बेहतरीन है। ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। लोग छठ पूजा पर फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

Pradeep Pandey Chintu’s VIVAH 2 To Be Release On Chhath Puja

छठ पर रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू की ‘विवाह 2’ भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्‍मों का दौर वापस लाने वाली फिल्‍म ‘विवाह’ का सीक्‍वल ‘विवाह 2’ इस छठ पर आने की तैयारी कर रहा है। विवाह 2 को महापर्व छठ के शुभावसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘विवाह 2’ का निर्माण यशी फिल्‍म्‍स के बैनर तले किया गया है। इसको अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया है। विवाह 2 का निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का पारिवारिक, रोमेंटिक, इमोशनल और एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म प्रदीप के अपोजिट तीन अभिनेत्रियां है इसमें आम्रपाली दुबे,अक्षरा सिंह और सहर आफसा नजर आने वाली है। फिल्‍म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है। विवाह 2 को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन महापर्व छठ के शुभावसर पर किया जा रहा है। इस छठ को मेरे सभी चाहने वालों को मेरी फिल्म विवाह 2 देखने को मिलने वाली है। विवाह 2 में दर्शकों को मेरे एक अलग रूप देखने को मिलेगा। इस फिल्म की दमदार पटकथा है जो भोजपुरिया दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाएगी। वे ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई फिल्म इस तरह भी बन सकती है। आगे चिंटू ने कहा कि कोरोना काल ने भोजपुरी फिल्म उघोग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। तो मैं सभी दर्शकों से अपील करता हूँ कि फिल्म को सिनेमाघरों में जाके ही देखे। हालही में फिल्‍म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज के बाद से खूब वायरल हो रहा है। फिल्‍म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता व कानू मुखर्जी...

« Older Entries Next Entries »