Currently Browsing: Bhojpuri News

आकांक्षा अवस्थी, निसार खान की “हमार दबंग बहुरिया” की शूटिंग शुरू हुई लखनऊ में

आकांक्षा अवस्थी की शुरू दबंगई, निसार खान ने कहा – “हमार दबंग बहुरिया” कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, मगर आईना कम एंटरटेनमेंट ज्यादा होता है फिल्मों में. जिससे हर वर्ग के दर्शक कहीं न कहीं सिनेमा से नहीं जुड़ पाते हैं, यह अक्सर देखा जाता है भोजपुरी सिनेमा में. जी हाँ! एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोसों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास से कम नहीं है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार ने नायिका प्रधान नारी सशक्तिकरण बल देने, समाज को आईना दिखाने एवं हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने के लिए भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग लखनऊ में विधिवत पूजा-पाठ करके शुरू कर दिया गया है. जिसके लेखन व निर्देशन की कमान महिला प्रधान सामाजिक मुद्दो पर आधारित संघर्ष, लिट्टी चोखा, आशिकी, जुग जुग जिया हो ललनवा, अफसर बिटिया सहित कई भोजपुरी फिल्मों के लेखक राकेश त्रिपाठी संभाल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया का विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हैं, जिन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं. उनके हीरो निसार खान हैं. उनकी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं. लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं. संगीतकार मधुकर आनंद हैं. डीओपी विजय मंडल, एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया विश्वकर्मा, लाइन प्रोड्यूसर नितिन कुमार, आर्ट डायरेक्टर राम ठाकुर, प्रोडक्शन हेड दिनेध गुप्ता (रिंकू) हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा अवस्थी, निसार खान, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, मोना राय, अनीता सहगल, बालेश्वर सिंह, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, सत्या दूबे,...

देवेन्द्र तिवारी की पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने लिया बम्पर ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्मों के दो दिग्गज पावर स्टार पवन सिंह और मेगा स्टार रवि किशन स्टारर फ़िल्म “मेरा भारत महान” ने सिनेमाघरों में बम्पर ओपेनिंग लिया है और भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है. सिनेमा हॉल के अंदर फ़िल्म के एक एक सीन और गाने पर दर्शक खूब सीटियां और तालियां बजाते हुए दिखे हैं. सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों में क्रेज दिखा है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का ग्राफ भी काफी बढ़त हुआ दिखा है. उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फ़िल्म  क्रियेशन प्राइवेंट लिमिटेड प्रस्तुत फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय द्वारा निर्मित और निर्देशक डीओपी देवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर फ़िल्म एक्सपर्ट ने फ़िल्म को लेकर बताया कि यह फ़िल्म इस वर्ष की सबसे मल्टी स्टार वाली फिल्म है, जो ध्वस्त पड़ी भोजपुरी फिल्मों के बिजनेस को फिर से उछाल ला दिया है. यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव की बात है. वहीं फ़िल्म के निर्माता बिपुल राय अपनी फिल्म के सफलता से काफी उत्साहित नज़र आये. उन्होंने इस सफलता  का श्रेय पूरी टीम को दिया है. साथ ही फ़िल्म के निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों के देखने योग्य फ़िल्म बनी है, फ़िल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत संगीत भी परोसा गया है. गौरतलब है कि इस फ़िल्म में पवन सिंह का नायाब एक्शन देखने को मिल रहा है, साथ ही फिल्म देशभक्ति का जज्बा भी काबिले तारीफ है. वहीं रवि किशन अपने चिर-परिचित अंदाज में नज़र आ रहे हैं. रवि किशन की भूमिका बेहद खास है. लंबे समय बाद वे भोजपुरी स्क्रीन पर दबदबा कायम करते हुए दिखे हैं, वह भी नए अंदाज में. बता दें कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के डीओपी और निर्देशक देवेन्द्र तिवारी हैं. फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह,...

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच

मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़  भोजपुरियों के लिए गर्व की बात पावर स्टार पवन सिंह के पहले वेब सीरीज “प्रपंच” से लांच हुई ओ टी टी चौपाल,जुटे कई फिल्मी सितारे मुम्बई, भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा  की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) ‘चौपाल’ अब भोजपुरी में भी आ गया  है। यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। लेकिन अब फुलफ़्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया  है और इसकी शुरुआत  पवन सिंह की वेब सीरीज ‘प्रपंच’ से हुई है। वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है। इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी,आम्रपाली दुबे,काजल राघवानी,शहर अफ़सा,अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर   रिलीज़ होने वाली...

अंकुश राजा, काजल राघवानी की फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लांच, दिखी प्यार की दीवानगी

पहली बार एक साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरने आ रहे हैं अंकुश राजा और काजल राघवानी भोजपुरी फ़िल्म “तू मेरी मोहब्बत है” से। जी हाँ! भोजपुरी में बेहतरीन और महंगे बजट की फ़िल्म मेकिंग की कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के युवा सिंगर एक्टर अंकुश राजा और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “तू मेरी मोहब्बत है” का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च किया गया है। प्यार, मोहब्बत, मारधाड़, हँसी ठिठोली से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर मार्स मेलोडी भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है अंकुश राजा में से अंकुश काजल राघवानी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, किंतु कुछ अप्रिय परिस्थिति वश राजा से काजल का प्यार हो जाता है। जिसे अंकुश काजल को बेवफा समझकर गम मे डूब जाता है। प्रेम त्रिकोण कहानी में एक ट्विस्ट यह आता है जब काजल से एक तरफा मोहब्बत करने वाले देव सिंह की एंट्री होती है। प्यार, मोहब्बत, मिलना, बिछड़ना, हास-परिहास के बीच इस फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस रोमांटिक ड्रामा से भरपूर लग रहा है। गाने और फिल्म की मेकिंग, लोकेशन पर काफी खर्च किया गया है, जोकि ट्रेलर में दिख रहा है। इसमें अंकुश राजा और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी और उनकी यूनिक कमेस्ट्री देखते ही बनती है। गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक से निर्माता बने सूरज शाह द्वारा निर्मित व निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अंकुश राजा और काजल राघवानी एक साथ बतौर हीरो-हीरोइन धमाल मचाने वाले हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी शूटिंग के समय से ही सुर्खियों में रही है। खूब मस्ती, धमाल मचाने वाली सम्पूर्ण पारिवारिक इस भोजपुरी फ़िल्म “तू मेरी मोहब्बत है” के ट्रेलर की काफी सराहना की जा रही है। इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शक एक साथ बैठकर देख सकते हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं आस पास के क्षेत्रों में की गई है।...

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद के त्यौहार पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर कलर फुल है। पोस्टर के ऊपर में रोमांटिक अंदाज में ऐनक लगाये हुए विशाल सिंह, गौरव झा और सीपी भट्ट दिख रहे हैं। बीच में तीनों एक्ट्रेस को देहाती लुक में दिखाया है।  फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म साफ सुथरा सम्पूर्ण पारिवारिक, हँसी ठिठोली से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है। गौरतलब है कि बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) द्वारा निर्मित की गई और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू  द्वारा निर्देशित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “तीन दीवाने” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर  की गई है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की यह जोड़ी फुल टू धमाल मचाने आ रही है। भोजपुरिया ऑडियंस के फुल एंटरटेनमेंट के लिए फुल टू धमाल मचाने के लिए बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, श्री माँ फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का निर्माण बिग लेबल की जा रही है। निर्माणाधीन इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विशाल सिंह और सीपी भट्ट हैं। फिल्म की नायिका प्रीति मौर्य और सपना सिंह हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल तू धमाल और फुल एंटेरटेनिंग होगी। साथ ही समर्थ चतुर्वेदी और देवेन्द्र कुमार भी सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री जे नीलम और कॉमेडियन साहब लाल धारी अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) हैं, जिन्होंने पूरे परिवार को एक साथ देखने लायक संदेशप्रद फिल्म के निर्माण का बीड़ा उठाया है। लेखक व निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू हैं, जो फिल्म निर्माता के फिल्म...

« Older Entries Next Entries »