Currently Browsing: Bhojpuri News

राहुल सिंह, रेशमा शेख की “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच होते ही हुआ वायरल

रैबल हीरो राहुल सिंह और ग्लैमरस अदाकारा रेशमा शेख के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच किया है। जोकि सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले हैं। राहुल-रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है, जो अब इस फिल्म में भी धमाल मचाने वाली है। फ़िल्म “तू ही यार मेरा” के पोस्टर को फैन्स के साथ साथ इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी खूब लाइक किया है और सभी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। पोस्टर देखकर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस तरह की साफ सुथरी पारिवारिक फ़िल्म भोजपुरी में बननी चाहिए और ऐसी फिल्मो का खूब सपोर्ट भी किया जाना चाहिए ताकि विगत कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने का आरोप लगता रहा है, उस दाग को मिटाया जा सके। ऐसी फैमिली फ़िल्म को फुल समर्थन मिल रहा है। राहुल सिंह और रेशमा शेख ने इस सपोर्ट के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही फैन्स को भी दिल से शुक्रिया अदा किया है। उल्लेखनीय है कि फ़िल्म “तू ही यार मेरा” की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो हैं और सह निर्माता साहिल कुरेशी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड डायरेक्टर मंजूर अली कुरैशी ने किया है, जिन्होंने अपने अमेजिंग डायरेक्शन से बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की है। फिल्म के सेकंड लुक को मिल रहे शानदार और सकारात्मक रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने भी तमाम फैन्स, दर्शकों, इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है...

भोजपुरी फ़िल्म दंडनायक के बाद अब अपहरण में मुख्य खलनायक बने हैं धनंजय सिंह

भोजपुरी सिनेमा में टैलेंटेड एक्टर धनंजय सिंह अपना एक अलग मुकाम बनाते जा रहे हैं। फ़िल्म “दंडनायक” में वह यश कुमार के साथ दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल बखूबी प्ले किया और उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई। अब वह बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तय्यार हैं। इस बार फ़िल्म अपहरण में धनंजय सिंह मुख्य खलनायक होंगे। निर्माता अजय गुप्ता की इस फ़िल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा और हीरोइन प्रियंका रेवड़ी हैं। गौरतलब है कि धनंजय सिंह की बतौर एक्टर आधा दर्जन से अधिक फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है, कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर रहे हैं। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है क्योंकि दण्डनायक के बाद उनकी कई फिल्मे आने वाली हैं जिनको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। हर फिल्म में उनका किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा। गौरतलब है कि धनंजय सिंह एक ऐसे आर्टिस्ट हैं जो हर बार एक नए लुक में, नए किरदार में आते हैं। वह अपने कैरेक्टर में हमेशा कुछ नयापन लाने की कोशिश करते हैं। अब धनंजय सिंह को अपनी फ़िल्म अपहरण से काफी उम्मीदें हैं। धनंजय सिंह की अदाकारी का टैलेंट कमाल का है। भोजपुरी दर्शको को धनंजय सिंह का अभिनय बेमिसाल लगता है। भोजपुरी फ़िल्म दंडनायक के बाद अब अपहरण में मुख्य खलनायक बने हैं धनंजय...

गुंजन सिंह और निवेदिता चंदेल का “काला तिल ले गया दिल ” हुआ वायरल, मिला 4 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

गुंजन सिंह और निवेदिता चंदेल ने “काला तिल दिल ले गया” में मचाया धमाल, गाना हुआ वायरल भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह अपने फैंस और चाहने वालों के लिए एक और नया धमाकेदार गाना “काला तिल दिल ले गया” लेकर आए हैं, जिसके बोल हिंदी में हैं. गाने के वीडियो में गुंजन सिंह और बॉलीवुड मॉडल निवेदिता चंदेल कमाल का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है. इस गाने ने मात्र चार ही घंटे में 1 मिलियन व्यूज बटोर लिया है. यानि एक मिलियन  से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं. इस गाने को पसंद किया जा रहा है. इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड प्रस्तुत वीडियो सांग “काला तिल दिल ले गया” IECL BHOJPURI (आईईसीएल भोजपुरी) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह खास शैली में गाया है। यह वीडियो सॉन्ग रोमांटिक अंदाज में बनाया गया है. इस गाने में गुंजन सिंह ने शानदार अभिनय किया है, साथ ही निवेदिता चंदेल ने अपनी मनमोहक अदा का जादू चलाया है. यह गाना देखते ही बनता है. गुंजन सिंह और एक्ट्रेस निवेदिता चंदेल के लाजवाब डांस और मस्ती से भरपूर सांग काला तिल दिल ले गया की शूटिंग महंगे रिसोर्ट में किया गया है. इस गाने में काफी खर्च किया गया था. गाने के डिमांड पर काफी मेल फीमेल डांसर्स भी नजर आ रहे हैं. यह गाना बहुत ही धमाकेदार गरदा उड़ाने वाला है. इस गाने में गुंजन सिंह काफी अलग लुक में परफॉमेंस किया है. उनके साथ निवेदिता चंदेल की कमेस्ट्री जम रही है. इस वीडियो सांग के निर्माता अनिल काबरा हैं. क्रिएटिव प्रोड्यूसर गोपाल सिंह हैं. वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं, जिन्होंने कई हिट और ट्रेंडिंग गाने दिए हैं. संगीतकार अनुज तिवारी हैं. गीतकार बिरजू पाल हैं. इस गाने का आल राइट्स आईईसीएल भोजपुरी के पास है. प्रोडक्शन कंट्रोलर हीरा लाल (वीरू) हैं. गुंजन...

राजीव मोहन के निर्देशन में जय यादव, ऋतु सिंह की रखवाला की शूटिंग शुरू

आधुनिकता की भागमभाग में संयुक्त परिवार का बिखरना, अलग होना कहीं न कहीं आज के दौर का इंसान एकल होता जा रहा है. जहाँ एक समय ऐसा था कि दादा-दादी से लेकर पोता-पोती तक की तीन से चार पीढ़ी एक ही छत के नीचे हंसी-खुशी के साथ निवास करती थी और एक आज दौर ऐसा आ गया है कि पति-पत्नी और बच्चे तक ही परिवार सीमित होता जा रहा है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर समाज को जागरूक करने के लिए श्री असंग प्रोडक्शंस बैनर तले भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है. निर्माता निर्देशक राजीव मोहन द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म रखवाला भोजपुरी सिनेमा में परिवर्तन की एक कड़ी है. यह फिल्म समाज को जगरूक करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है. इस फिल्म में वह सब दिखाया जाएगा, जोकि एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म में होना चाहिए. इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका में फिल्म के हीरो जय यादव हैं और हीरोइन ऋतु सिंह हैं. वे इस फिल्म में पहली बार एक साथ शूटिंग कर रहे हैं. साथ ही प्रमुख भूमिका में राजीव सिंह और दिव्या यादव भी फुल टू धमाल मचाने वाले हैं. अन्य प्रमुख भूमिकाओं में  जय प्रकाश सिंह, नीलम पांडेय, भानु पांडेय, धर्मेन्द्र यादव, प्रिया वर्मा, रिंकू यादव नजर आएंगे. इस फिल्म की कथा पटकथा राकेश श्रीवास्तव ने लिखा है. चुटीले और मधुर संवाद ध्रुव सिंह ने लिखा है. फिल्म सभी गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनन्द ने. इस फिल्म में कृष्ण भगवान का एक भजन अनूप जलोटा भजन सम्राट ने गाया है. जिसका संगीत संजय गौरीनन्दन ने दिया है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए गणेश स्तुति का म्यूजिक दिया था. फिल्म के डीओपी संजीव डेका हैं. नृत्य कानू मुखर्जी, कला डबलू बिहारी का है. फिल्म के कार्यकारी निर्माता शेखर यादव हैं, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष प्रजापति हैं. मुख्य कलाकार जय यादव, ऋतु सिंह, राजीव सिंह, दिव्या यादव, जय...

राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक आउट

इन दिनों पंजाबी गीत ट्रेंडिंग में चल रहे हैं, इसी कड़ी में राजवीर सिंह और नाज़नीन पटनी का एक बेहतरीन पंजाबी गाना “इरादे” जल्द रिलीज होने वाला है जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कुमार नीरज द्वारा डायरेक्ट किये गए म्यूज़िक वीडियो का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक शेयर किया जा रहा है। कुमार नीरज फिल्म्स व हॉली काऊ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इरादे के प्रोड्यूसर्स हैं  राजम्मा दीक्षित, मुन्नी सिंह, बीना शाह और खुशबू सिंह हैं। गाने के सिंगर समर साब, संगीतकार रिद्धिमान चटर्जी और गीतकार सुरेंद्र माही हैं। इस गाने में राजवीर सिंह और नाज़नींन पटनी सहित कुमार नीरज, उर्ज़न इछापोरिया, आशीष सिंह जैसे आर्टिस्ट्स है। इस गाने को खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। गाना किसी बॉलीवुड सांग की तरह है। डीओपी राहुल विमला तिवारी, कॉन्सेप्ट व कोरियोग्राफर देव जोशी हैं। एडिटर श्रुति उपाध्याय, एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ सिंह बेदी, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर रोहित वर्मा, शिवेन्दु शेखर, ईपी विष्णु बंसल, पीआरओ अखिलेश सिंह हैं। राजवीर सिंह व नाज़नीन पटनी स्टारर पंजाबी सांग “इरादे” का फर्स्ट लुक...

भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ फिल्म ‘इश्क कयामत’ में आएंगे नजर

भोजपुरी फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह एक नई पहल करते हुए भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी को भोजपुरी में ला रहे हैं. भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में एक साथ बनने जा रही फिल्म इश्क कयामत’ में भोजपुरी फिल्मों में अपनी मन मोहक अदा और नृत्य से करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी पहली बार एक साथ रुपहले परदे पर धूम मचाने वाले हैं. जी हाँ! भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फिल्म ‘इश्क कयामत’ में पहली बार एक साथ भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी और छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी नजर आने वाले हैं. उनकी नई कमेस्ट्री उनके फैंस को खूब लुभाने वाली है. u9 फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म ‘इश्क कयामत’ का निर्माण दो भाषा भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी में किया जा रहा है, ताकि दोनों फिल्म इंडस्ट्री के ऑडिएंस भरपूर मनोरंजन कर सकें. इस फिल्म का बीते दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में भव्य मुहूर्त किया गया. जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी व छत्तीसगढ़ी फिल्मो के सुपरस्टार मन कुरैशी लीड रोल में हैं. रायपुर के सयाजी  होटल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर फ़िल्म इश्क कयामत का मुहूर्त शार्ट लिया गया। मौके पर दोनों स्टार ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आए. फ़िल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह हैं. कुशल निर्देशन की बागडोर राजीव मिश्रा संभाल रहे हैं. लेखक दिलीप कौशिक, सह निर्माता रितेश कुमार मिश्रा, गीत-संगीत व डायलॉग  विनय बिहारी ने लिखा है. डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं. गौरतलब है कि फ़िल्म के विषय में निर्माता अमित कुमार कहते हैं इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा. बड़े कैनवास के साथ इस फ़िल्म के सभी किरदार काफी महत्वपूर्ण हैं. फ़िल्म की शूटिंग भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी दोनों भाषा मे की जाएगी और भव्य तरीके से प्रदर्शन की जाएगी. फ़िल्म के विषय में फिल्म निर्देशक राजीव मिश्रा कहते हैं...

« Older Entries Next Entries »