Currently Browsing: Bhojpuri Films

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव, माधव राय की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग शुरू खलीलाबाद में

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा लंबे अरसे बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ में नजर आने वाले हैं। ऐड वन फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद में जोर शोर से की जा रही है। मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक बदलाव और देशभक्ति की भावना को समेटे हुए है। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा केंद्रीय भूमिका में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे उनके साथ मुख्य अभिनेत्रियां मधु सिंह राजपूत और मनीषा यादव अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली हैं। फ़िल्म में यश कुमार मिश्रा का पावर-पैक एक्शन अवतार और दोनों अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी। साथ ही भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज खलनायक संजय पांडेय, अयाज खान और माधव राय की तिकड़ी भी कुछ अलग धमाका करने वाली है। इनके अलावा सोनी सिंह राजपूत, अंकिता मिश्रा, शीला यादव, पलक, पूजा कुमारी, दिव्या ज्योति, सागर राजा आदि कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। मेहमान भूमिका में माही खान जलवा बिखेरने वाली हैं। देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता मनोज बनोडे, खेमचन्द खडगी हैं। कार्यकारी निर्माता इग्नेसस रैपोस हैं। लेखक एवं निर्देशक सन्तराम हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, रमेश रोशन, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, सन्तराम, दुर्गेश भट्ट हैं। डीओपी डीके शर्मा, प्रदीप शर्मा, फाईट मास्टर अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफर विवेक थापा, प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविन्द सिंह, दीनदयाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘खलीलाबाद और आसपास के क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू होना स्थानीय पर्यटन और सिनेमाई विकास के लिए बड़ा कदम है। मराठी भाषी फ़िल्म निर्माता का भोजपुरी फिल्म बनाना गौरव की बात है।...

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की शूटिंग 9 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान निर्देशक अनंजय रघुराज के हाथों में है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भजन सम्राट और प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘केवट’ की टीम भी काफी मजबूत है। इसके लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी  के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक, संगीत  साजन मिश्रा ने दिया हैं।  वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म को लेकर अनूप जलोटा ने कहा, ‘भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘केवट’ जैसी फिल्में इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। इस फिल्म की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को जरूर छू लेंगी। मुझे खुशी है कि मैं इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी दर्शाएगी, जो दर्शकों को खास अनुभव देगी। फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, ‘हम हमेशा दर्शकों के लिए अलग और दिल को छूने वाली फिल्में लाने की कोशिश करते हैं। ‘केवट’ एक ऐसी कहानी है जो भावनाओं, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण होगी। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।’ उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर की जाएगी और इसकी कहानी दर्शकों को कुछ नया अनुभव देगी। अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म...

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अभिनीत कंटेंट प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जो केवल मसाला फिल्म नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देती है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म साल 2026 की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है। माही श्रीवास्तव, शशि रंजन, पूनम मौर्य, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म के ट्रेलर में मुख्य भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक कड़क पुलिस अधिकारी और एक घर की बहू के दोहरे किरदार में जान फूंकती नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत पारिवारिक नोक-झोंक और हंसी-मजाक से होती है, जहाँ घर की दादी और उनकी बहू के बीच के खट्टे-मीठे रिश्तों को दिखाया गया है। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब माही श्रीवास्तव एक पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आती हैं। और माही की शादी उसी घर में दादी के नाती से हो जाती है और एक नया ड्रामा शुरू होता है क्योंकि घर में माही श्रीवास्तव की सास का चलता है तो थाने में हवलदार सास पर 3 स्टार इंस्पेक्टर बहू का राज चलता है। कॉमेडी, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर में एक ओर जहाँ सास-बहू की खट्टी-मीठी तकरार है, वहीं दूसरी ओर एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को भी छुआ गया है। एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर माही श्रीवास्तव कानून और अपराधियों से भिड़ती नजर आती हैं। इस फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी को और भी प्रभावी बनाते हैं। इस फिल्म के सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है जोकि दर्शकों को बहुत प्रभावित कर रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी...

सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ से पवन सिंह और मधु शर्मा ने रचा नया इतिहास

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के बोले गए कई डायलॉग वायरल हो रहे हैं। जैसे कि पवन सिंह ‘पावर एहीजे से शुरू होला और एहीजे खत्म’,  ‘पावर कभी खत्म ना होई’, ‘मेरा नाम पवन सिंह है ठेकेदारी नहीं करता हूं।’ ‘दुश्मनी भी दुश्मन के औकात देखकर करता हूँ।’, ‘बईठलों हाथी गधा से ऊंचा होला।’ ‘एक करोड़ है तब हमसे बात करना।’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म...

पवन सिंह और समीर आफताब की जोड़ी ने जय हिन्द के बाद फिर रचा इतिहास ‘पावर स्टार’ से

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ‘पावर स्टार’ को लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने की वजह से भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और फिल्म निर्माता समीर आफताब की जोड़ी को सुर्खियां बटोर रही है। अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे, चौथे और पाँचवें दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गौरतलब...

‘पावर स्टार’ से सुर्खियों में है पवन सिंह और फिरोज खान की जोड़ी

पवन सिंह और फिरोज खान की सुपरहिट जोड़ी ने दिया इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पावर स्टार’ भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और फिल्म निर्देशक फिरोज खान ने एक बार फिर ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ देकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया हूँ। वे सुपरहिट फिल्म जय हिंद देने के बाद हालिया रिलीज हुई ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार से फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। जिसका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के बोले गए कई डायलॉग वायरल हो रहे हैं। जैसे कि पवन सिंह ‘पावर एहीजे से शुरू होला और एहीजे खत्म’,  ‘पावर कभी खत्म ना होई’, ‘मेरा नाम पवन सिंह है ठेकेदारी नहीं करता हूं।’ ‘दुश्मनी भी दुश्मन के औकात देखकर...

« Older Entries