Currently Browsing: Bhojpuri News

Actor Singer Ritesh Pandey’s Holi Song Crosses 10 Million View in Just 10 Days

रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे का हाईएस्ट एक करोड़ का रिकॉर्ड, वह भी मात्र दस दिन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने गायकी से लेकर अभिनय तक से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाले रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे इस साल का सबसे बड़ा हिट होली गीत बन गया है। वेव म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया यह होली गीत यू ट्यूब पर मात्र दस दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है। यह रितेश पांडे की गायन शैली का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। रंगों का महापर्व होली के रंग से सराबोर करता यह गाना आज की तारीख में यू ट्यूब पर अपना रंग बिखेरने में सबसे टॉप पर है। होली का इस सुपर हिट सांग को रितेश पांडे ने अपनी मधुर शैली में गाया है, उनके साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपना मधुर स्वर दिया है। यह गीत विमलेश उपाध्याय ने लिखा है, जिसे  संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। वीडियो के निर्देशक आशीष यादव हैं। गौरतलब है कि रितेश पांडे का गाया हुआ सुपर डुपर हिट गाना ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ सबसे ज्यादा भारी तादाद में सुना जा रहा है। इस गाने को हर इवेंट में बजाया जाता है यही नहीं इस गाने पर अब शादियों में भी बहुत ज्यादा लोग बजा रहे हैं। इस गाने के सक्सेस होने के बाद इसी म्यूजिक पर होली गीत बनाया गया है जिसके बोल है ‘रंगवा घोराइल बा लाल लाल रे’.इस होली गीत को भी रितेश पांडे ने ही गाया है और इस गाने के वीडियो में रितेश जमकर होली खेल रहे हैं। यह गीत काफी धमाल मचा रहा है।...

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

प्रेमराय की भोजपुरी फिल्म बॉस वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं और उनके जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा होता है। बनारस के ठेठ बनारसी मूहल्ले सिगरा और सोनियां पर उनका बचपन बीता और अब वे जानेमाने फिल्मकार हैं। हम बात कर रहे हैंभोजपुरी फिल्मकार प्रेम राय की जिनकी फिल्मों को साईन करने के लिये सितारों में होड़ लगती है। प्रेम राय की छठवीं फिल्म  बॉस की शुटिंग पूर्णता के करीब है। प्रेम रॉय अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म बॉस में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुख्य भूमिका है।   श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविंद चौबे। आपको बतादें कि ंश्रेयस फिल्म्स के बैनर तलेही  प्रेम राय द्वारा निर्मित  भोजपुरी फिल्मेंजानेमन, हुकुमत, आशिक आवारा, आतंकवादी, सईया सुपरस्टार रुटीन से हटकर बनी फिल्म थी। अब उनकी फिल्म बॉस लोगों के सामने होगी।  फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निमार्ता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं जबकि निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं और कार्यकारी निमार्ता निशांत सिंह हैं।इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। महेश मांजरेकर की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। साथ में हैं अरशिया सिंह, चांदनी सिंह, अमित शुक्ला, करण पांडे, जस्सी सिंह, संजय कोरबे, कनक पांडे, गौरव कुमार, संजय वर्मा और अन्य। इस फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर प्रेम रॉय कहते हैं उनकी यह फिल्म लीक से हटकर बन रही है और रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिलहाल सबको इस फिल्म का इंतजार है। आपको बतादें कि इस फिल्म...

Power Star Pawan Singh’s Song Gets Viral, Records Two Million Views A Day

पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, आरा के होठलाली लगवलु को एक दिन में दो मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की मधुर स्वर में गाया हुआ ऑडियो सांग आरा के होठलाली लगवलु वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र एक दिन में दो मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यह गीत इस साल का सबसे बड़ा सुपरहिट साबित हुआ है। इस गाने को लिखा है ज़ाहिद अख्तर ने और संगीत दिया है छोटेबाबा बसही ने। हाल ही में पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर एवं म्यूजिक मुंबई के ट्रम्पेट स्काई लॉन्ज में धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का ट्रेलर व गाना म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं। उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है।...

Meri Jung Mera Faisla Bhojpuri Film Of Mithila Talkies Releasing Shortly

मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला का प्रदर्शन शीघ्र भोजपुरी सिनेमा के लिये इस साल जबरदस्त होने वाला है। इस साल भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला रिलीज होने वाली है। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव का एक्शन और कामेडी तथा रोमांस आपको नजर आयेगा। मिथिला टाकिज ने अबतक  कई कामयाब फिल्में बनायी है  जिसमेंडकैत, हम हई लुटेरे, गुंडई राज, राखेला शान भोजपुरिया जवान, इज्जत और जानलेबू काहो प्रमुख है। मेरी जंग मेरा फैसला के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि निर्देशक हैं राजू। मेरी जंग मेरा फैसला के रिलीज से पहले ही देशभर के फिल्म वितरकों में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।   आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं जाने माने निर्देशक  राजू। मनोज कुमार चौधरी और राजू कहते हैं मेरी जंग मेरा फैसला  एक आउट आफ आउट कार्मशियल फिल्म है। इस फिल्म में आपको अंडर करेंट और रिवेंज देखने को मिलेगा। फिल्म में मनोरंजन का पूरा फार्मुला है। भोजपुरी फिल्म  मेरी जंग मेरा फैसला में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के अपोजिट बंगालीबाला मुनमुन घोष को लांच किया जारहा है। साथ में हैं ,  अवधेश मिश्रा, सुबोध सेठ, देव सिंह, संजय वर्मा, मनीष चतुर्वेदी, दिलीप सिंहा, माया यादव,पलक तिवारी, आकांक्षा दूबे, अनिता रावत, पप्पू यादव और रोहित सिंह मटरू। इस फिल्म की कथा , पटकथा और संवाद तैयार किया है एस.के. चौहान ने जबकि संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं इकबाल सुलेमान तथा कैमरामैन हैं प्रिंस।फिल्‍म में खेसारीलाल की भूमिका एक ऐसे इंसान की है जिसका खाश मकसद है।  सूत्र बताते हैं कि खेसारीलाल के साथ  मुनमुन घोष की केमिस्‍ट्री लाजवाब होने वाली है। यह फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला  जल्द ही रिलीज होने वाली...

PANDIT JEWELLERS SPARKLING 115 YEARS

To mark 115 years of adding Trust and Sparkle to Bulandshahr, PANDIT JEWELLERS through DIAMONDS hosted a closed-door workshop and powerful discussion on what to wear as you accessorize yourself on special days or just about any day. A renowned name in jewellery, Pandit Jewellers Bulandshahr organized a great event on completion of 115 years. On the occasion, there was a closed door workshop (EVER CHANGING, NEVER CHANGING) for the city residents with NYUZ & STYLEPRER who were called down from Mumbai. A 90 minutes powerful discussion to discuss the history and emergence of the most precious stone on earth – Diamonds, and how they are valued and to be bought as jewellery. Also, discussion on style and fashion tips on what to wear as you accessorize yourself on special days or just about any day were the highlights of the day. The entire thought being “Heera Hai Sabhi ke Liye”, an exquisite array of diamond jewellery is available on display for every occasion, every person. On the occasion, Shri Ajay Kumar Gaur of Pandit Jewellers said, “Established in the year 1904, we are thought of as the most renowned name in jewellery retail in Bulandshahr. With a legacy of 115 years, the brand was founded by Pandit Ramchandran Ji Saraf with an aim to offer the best product to the residents of city and nearby areas. At present there are two stores in Bulandshahr – one at Sarafa and one newly recently opened at DM Road.” Mr. Gaurav Gaur of Pandit Jewellers said, “ Our one-year-old DM Road store has been designed and built keeping in mind the requirements of the New Age Customer for whom jewellery buying is a complete experience. This experience not only requires the product but everything else that makes the buying into a happy event right from the parking, to the security guard, to the showroom interiors and aesthetics,...

Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India

15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज ‘निरहुआ चलल लंदन’ ,  देसी स्‍टोरी के साथ देगी लंदन का फील जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्‍म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्‍टोरी पर बनी इस फिल्‍म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्‍म निर्माताओं का दावा है कि’निरहुआ चलल लंदन’ देसी स्‍टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्‍म के सह निर्माता हैं।  निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विदित हो कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ एक शानदार लव स्‍टोरी वाली पारिवारिक फिल्‍म है, जिस पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है। इस फिल्‍म में भोजपुरी सिनेमा के मैच्‍यूरिटी लेवल दिखने वाला है। यह भोजपुरी के आउडिंस के लिए भी नया अनुभव होगा। इस फिल्‍म के जरिये निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस लंदन भी पहुंच गया है। जब लंदन की लड़की भोजपुरिया जवार में आती है, तब यहां गांव के लड़के को उससे प्‍यार हो जाता है। उसके बाद क्‍या होता है, इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। जो 15 फरवरी से बिहार – झारखंड के अलावा मुंबई, गुजरात और दिल्‍ली में भी रिलीज होगी। फिल्‍म में 7 रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्‍म का निर्माण बॉलीवुड लुक में किया गया है।  शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन हुई है। उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़...

« Older Entries Next Entries »