Currently Browsing: Bhojpuri Films

गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुम्बई में भोजपुरी फ़िल्म अर्जुन का फैसला का फर्स्ट लुक जारी।

संजीव मिश्रा, तनुश्री चटर्जी की दिखेगी जोड़ी, कुणाल सिंह और उमेश सिंह  का भी अहम रोल । गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुम्बई में निर्मात्री प्रियंका सिंह की भोजपुरी फ़िल्म “अर्जुन का फैसला” का फर्स्ट लुक लांच किया गया। जहां दिग्गज कलाकार कुणाल सिंह, संजीव मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में बी एन तिवारी अध्यक्ष FWICE भी उपस्थित थे। फ़िल्म के फर्स्ट लुक में संजीव मिश्रा प्रभावी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में वह अर्जुन का रोल कर रहे हैं जो अपने तरीक़े से अपना फैसला सूनाता है। फ़िल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है जिसमे मधुर गीत संगीत भी है । फ़िल्म में तनुश्री चटर्जी का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री देखने लायक होगी। पी डी आर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म अर्जुन का फैसला के लेखक व निर्देशक राजेंद्र कुमार मौर्य और कार्यकारी निर्माता निखिल पाटिल है । छायाकार स्व. हीरा सरोज, एक्शन मास्टर दिनेश यादव,  नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी व राजू राय कला निर्देशक -राम बाबू ठाकुर हैं। गीतकार संगीतकार यश कुमारऔर प्रचारक अखिलेश सिंह हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार संजीव मिश्रा, तन्नूश्री चटर्जी, राज सिंह राजपूत, आँचल पांडेय, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, स्वदेश सिंह, अनिता मिश्रा, सुधीर चंचल, गीता यादव,प्रदीप मिश्रा, हनी कुमार, महातम विश्वकर्मा व अन्य हैं ।         गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुम्बई में भोजपुरी फ़िल्म अर्जुन का फैसला का फर्स्ट लुक...

बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी

खेसारी लाल यादव के बाद एक्टर विनोद यादव के साथ रोमांस करेगी सुदीक्षा झा, ‘बल और बलिदान’ मुहूर्त कर शूटिंग शुरू उदित नारायण और दीपा नारायण को गाना गवाने के बाद एक्टर विनोद को डायरेक्ट करेंगे आनंद डी घटराज अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ का लखनऊ के नीमशरण में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है। मुहूर्त के मौके पर अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर निर्देशक आनंद घटराज ने कहा कि हर फिल्म का निर्देशक यही कहता है कि हमारी फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से अलग है, लेकिन हमारी बल और बलिदान की कहानी बाकई सही मायनों में एक दम हटके है। फिल्म के पहले ही शॉट में विनोद यादव बता दिया है कि वे वन टेक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने पहला ही टेक ओके दिया है। इसे देखकर मैं कह सकता हूँ कि ये अभिनेता लंबी रेस का घोड़ा है। विनोद ने कहा कि मेरे आगामी फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म का हीरो मैं नहीं हूं। बल्कि  हमारी फिल्म की कहानी है। फिल्म में आनंद घटराज के  साथ काम करने में बहुत ही मजा आ रहा है। वे बहुत अच्छे निर्देशक हैं। हालही में बल और बलिदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीप नारायण ने संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में एक गाना रिकॉर्ड किया गया थ। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई थी।...

मुन्ना Bhai में दिखेगा प्रदीप पांडेय चिंटू का एक्शन अवतार मुहूर्त कर शूटिंग शुरू

भोजपुरी के फिल्मों के रोमांटिक और एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के साथ रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। वो जब भी आते हैं तो सिनेमाघरों में धमाल मचा जाते हैं। ऐसे में अब उनकी नई फिल्म आदि शक्ति एंटरटेनमेंट और प्रीमियर टॉकीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना Bhai’ का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में प्रदीप पांडेय के अपोजिट भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन खुशी दुबे उनकी प्रेमिका का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म के टाइटल से आपको प्रतीत हो ही रह है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रदीप पांडेय, निर्देशक मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को चिंटू का एक नया लुक देखने को मिलने वाला है। जो भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होने वाला है। मुहूर्त के मौके पर प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ ने बताया कि ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है। नेरेशन के दौरान ही मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म भोजपुरी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर नए शिखर छूने वाली टॉप फिल्म होगी ‘मुन्ना Bhai’। क्योंकि इसमें भोजपुरिया दर्शकों को ‘मुन्ना Bhai’ यानी कि मेरा किरदार बहुत ही पसंद आने वाला है। फिल्म को लेकर निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह ने कहा कि लोगों को ये फिल्म एक अलग दुनिया का अनुभव करने वाली है। जिसमें उन्हें प्रदीप के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। अब तक कि प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है ‘मुन्ना Bhai’। जिसमें दर्शकों को रोमांस और एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। इसमें साउथ की फिल्मों की तरह चिंटू के एक्शन सीन हैं। जल्द ही हम फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता...

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghavani’s Last Film PYAAR KIYA TO NIBHANA See What Is The Dispute Between The Two

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की आखिरी फ़िल्म ‘प्यार किया तो निभाना’, देखिये क्या है दोनों के बीच का विवाद सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और स्‍टनिंग एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच ऐसा क्या हो रहा है कि दोनों के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी हालही में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव से कहा कि उसके लिए प्यार- मोहब्बत खिलवाड़ है ना तो अब मैं उसे दिखाती हूं कि सच्चा प्यार होता है क्या? अब मैं उसे उसकी औकात दिखाउंगी? मैं दिखाउंगी उसके और मेरे बीच का अंतर क्या है? ये सब कहकर काजल ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जो सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह पर ट्रेंड करने लगा है। और इस बात से एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी चर्चा में आ गई। अब दोनों के बीच का विवाद और बढ़ गया है। जिसे लेकर उनके फैंस भी परेशान हैं। आरे भाई जरा रुकिये गलत मत समझिए हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘प्‍यार किया तो निभाना’ जो आज यानी कि दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज हो गई है। जिसका ट्रेलर हालही में इंटर10 रंगीला से आउट किया गया था, इसी ट्रेलर में काजल ने खेसारी को ललकारते हुए कहा है कि अब मैं दिखाउंगी तेरी औकात । यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ के निर्माता अभय सिन्हा,रंजीत सिंह और निर्माता-वितरक निशांत जम्मूवाला है। फिल्म में दर्शकों को लंदन खूब भा रहा है। भोजपुरिया दर्शक भोजपुरी फिल्मों में वही पुरानी गांव देहात की लोकेशन देखकर बोर हो चुके हैं। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग देश के बाहर विदेशों में होने लगी है। जिसका फायदा ‘प्यार किया तो निभाना’ को मिल रहा है। पहले भोजपुरी फिल्मों को केवल मिडिल क्लास दर्शक ही देखते...

Vinay Anand’s Power Is Visible in Bhojpuriya Mein Dum Ba

भोजपुरिया में दम बा में दिखा विनय आनंद का दम स्काई फ़िल्म क्रिएशन बैनर के तले निर्मित बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद की भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एक सिनेमाघर में दर्शकों का हुजूम देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर इंस्टाग्राम पर विनय आनंद ने एक शार्ट वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि  प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में मेरी भोजपुरी फ़िल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ रिलीज हुई, इस कोरोना के माहौल में भी पब्लिक की भीड़ दिखाई दे रही है,यह भोजपुरिया जनता का प्यार है, दिल से धन्यवाद जो आप लोग मेरी फिल्म देखने आए, मेरे दर्शक मेरे लिए भगवान है। जब बिहार लगेगी तो खूब प्यार मिलेगा यही आशा करता हूँ। फिल्म के बारे में विनय ने कहा कि फिल्म को उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पब्लिक ने दिल खोलकर हमारे काम को सराहा है, तभी तो सिनेमाघर में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है। और लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता तो वीडियो में देखी जा सकती है। जो सिनेमाघर में जाने के लिए कितने एक्ससाइटेट हैं। आगे विनय ने कहा कि मैं फिलहाल दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहा हूँ। और एक अच्छे बैनर के साथ बॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट पर मेरी बातचीत चालू है। जल्द ही एक अच्छा खबर आप सब के साथ साझा करूंगा। एक बार फिर से दर्शकों को बॉलीवुड में विनय आनंद का फेलेवर देखने को मिलने वाला है। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ के निर्देशक हेमराज वर्मा और निर्माता शम्स जिया खान  हैं। कॉन्सेप्ट हेमराज वर्मा का है। गीत-संगीत जाहिद अख्तर का है। छायांकन ओम मिश्रा, नृत्य विवेक थापा, मारधाड़ दिनेश यादव, कला सौरभ मिश्रा का है। लाईन प्रोड्यूसर जीतेन्द्र गुप्ता जीतू...

Trailer Launch – Successful actor-turned-director Awadhesh Mishra in Ratnakar Kumar’s film Jugnu

ट्रेलर लांच –  सफल अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा, रत्नाकर कुमार की फ़िल्म जुगनू में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक-अभिनेता अवधेश मिश्रा की सच्ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म जुगनू का ट्रेलर आज धमाकेदार तरीके से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत ही कुछ ऐसी होती है जो मन को झंजोर कर रखा देती है। ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा की आवाज के साथ होती है जिसमे वे कहते है कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है ‘जुगनू’, जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में दिखाई भी देती है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत जुगनू के निर्माता  रत्नाकर कुमार है। इस मौके पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म को अवधेश मिश्रा ने जिस तरह से फिल्माया है, वो वाकई काबिले तारीफ है। ऐसा फ़िल्म में कहीं नहीं लग रहा है कि ये अवधेश मिश्रा की पहली फिल्म है, जिसका वे निर्देशन कर रहे है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इसको लेकर अवधेश मिश्रा कहते भी हैं कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है ‘जुगनू’, जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में दिख रही है। आशा करता हूँ कि यह सबों को पसंद आएगी, क्योंकि ये कहानी मेरे दिल के करीब है और मैंने कोशिश की है एक अच्छी फिल्म बनाने की। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं। ...

« Older Entries Next Entries »