Currently Browsing: Bhojpuri Films

Pradeep Pandey Chintu And Shilpa Pokhrel’s Film PREM GEET-2 Trailer Released By Worldwide Records

प्रदीप पांडेय चिंटू और शिल्पा पोखरेल की फ़िल्म “प्रेम गीत 2” का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज रत्नाकर कुमार प्रस्तुत पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और नेपाली स्टार शिल्पा पोखरेल के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी “प्रेम गीत 2” का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत सुबह की सूर्य की किरण व प्यार – मोहब्बत के खुमार के साथ होती है। प्रदीप पांडेय और शिल्पा रोमांटिक लवर के रूप में विभिन्न रमणीय व मनोरम लोकेशन पर प्रेम रस में डूबे प्रेम गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें चिन्टू का रोमांटिक अंदाज और शिल्पा की मासूमियत मन मोह रहा है। पूरा ट्रेलर देखने पर यह फिल्म रोमांस, रोमांच और मारधाड़ से भरपूर है। फ़िल्म के ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिंटू और शिल्पा पोखरेल की रोमांटिक कमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। चिंटू काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। ट्रिम दाढ़ी में उनका अलग सा हेयर स्टाइल लवर ब्वॉय वाला फील दे रहा है। वहीं शिल्पा इस फर्स्ट लुक में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। जिससे लगता है कि इस फ़िल्म में चिंटू और शिल्पा की जोडी और इनकी केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर खूब धमाल मचाएगी। फिल्म प्रेम गीत 2 को सोनू खत्री ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है। सोनू खत्री की बतौर निर्देशक यह तीसरी फ़िल्म है, इसके पहले उन्होंने फिल्म प्रेम गीत और जय शम्भू का निर्देशन कर चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन की निर्माण किया है। फ़िल्म के सह निर्माता बिनोद कुमार ठाकुर हैं। लेखक एबी मोहन, संगीतकार ओम झा हैं। इस फ़िल्म के गीत लिखे हैं उमा लाल यादव ने। एसोसिएट डायरेक्टर नवराज शर्मा, डीओपी हरि घलेलामा, फाइट मास्टर श्री श्रेष्ठा, कोरियोग्राफर कबिराज गहतराज, शिव बीके, रिक्की गुप्ता, बिबेक थापा, एडिटर बंदे प्रसाद हैं। प्रोडक्शन...

Dinesh Lal Yadav Nirhua Starrer Film ARMY Grand Muhurat Concluded In Mumbai Director Sujit Kumar Singh Being Prosuced by Murli Lalwani

दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर निर्माता मुरली लालवानी, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की आर्मी का मुम्बई में भव्य मुहूर्त संपन्न निरहुआ, मुरली लालवानी और सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी आर्मी का शुभारंभ, शूटिंग शुरू “आज मोदी सरकार की पूरी दुनिया को खुली चेतावनी है कि जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, वो जीवित नही बचेगा। जब से मोदी सरकार आई है, उन्होंने अपनी आर्मी को दुश्मन को मारने की पूरी छूट दी है। अतीत में हमारे जवानों को सरकार की तरफ से आदेश नही मिलता था, मगर मोदी सरकार ने हमारी आर्मी के जवानों को पूरी छूट दी है कि बॉर्डर पर निगाह डालने वाले दुश्मनों को दौड़ा कर मारें, उनके घर मे घुसकर मारें।” यह जोश भरी बातें भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुम्बई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। दरअसल निरहुआ आर्मी नाम की एक फ़िल्म कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग देश के बॉर्डर पर की जाएगी। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म आर्मी का भव्य मुहूर्त करके मुम्बई के तुलसी बिहार में शूटिंग शुरू की गई। मुरली लालवानी कृत इस शानदार फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जबकि लेखक मुरली लालवानी हैं। ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म आर्मी के मुहूर्त के साथ आज इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। निरहुआ और ऋतु सिंह पर आज एक रोमांटिक गीत शूट किया गया, मगर यह फ़िल्म एक्शन पैक्ड होगी जिसमें बॉर्डर पर शूटिंग से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा बचपन से सपना था कि आर्मी में जाऊं। कोलकाता में पढ़ाई के दौरान मैंने एनसीसी में आर्मी की ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन हाइट कम होने की वजह से मेरा सेलेक्शन नही हो पाया। फिल्मो में आने के बाद भी मेरा सपना...

Director Pramod Shastri’s Pyar Toh Hona Hi Tha Witnessed Huge Audience At Anand Mandir Theatre in Varanasi for the second day as well

प्रमोद शास्त्री निर्देशित प्यार तो होना ही था देखने वाराणसी के आनन्द मंदिर में दूसरे दिन भी उमड़ा दर्शकों का हुजूम अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह व कनक यादव जलवा मुंबई के बाद उत्तर प्रदेश में भी भोजपुरी सिनेमा के डायनामिक डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म प्यार तो होना ही था को मुम्बई के बाद उत्तर प्रदेश के आनन्द  मंदिर सिनेमा हॉल, वाराणसी में दूसरे दिन भी फ़िल्म देखने वाले दर्शकों भारी हुजूम देखने को मिला। यानि कि उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी मुंबई, गुजरात के बाद इस फ़िल्म को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और बिहार में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह व कनक यादव का जलवा दिख रहा है। फ़िल्म को यूपी बिहार में भी बम्पर ओपनिंग मिली है। फ़िल्म प्यार तो होना ही था देखने वालों में गजब का उत्साह और जोश दिख रहा है। आपको बता दें कि यह फ़िल्म यूपी में 11 मार्च को ही रिलीज की गई है, पहले दिन भी फ़िल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और लगातार दूसरे दिन भी यहां बनारस के आनंद मंदिर थिएटर में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह फ़िल्म आज से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई है। इस फ़िल्म का भव्य प्रीमियर वाराणसी के आनंद मंदिर थिएटर में किया गया। यह प्रीमियर बड़े पैमाने पर किया गया। जहां ढोल बाजे का इंतेजाम भी था। इस प्रीमियर शो में निर्माता अमित हिंडोचा, निर्देशक प्रमोद शास्त्री, अभिनेता देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष पहलवान भी मौजूद थे। साथ ही फ़िल्म की टीम को प्रोत्साहित करने के लिए जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक महेश पांडेय भी आनन्द मंदिर में फ़िल्म देखने आए और जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि यह फ़िल्म 5 मार्च को मुम्बई और गुजरात में रिलीज की गई थी...

Kallu-Yamini With Bharat Film Academy Started Bhojpuri Film Pyaar Jab Kehu Se Ho Jaala

कल्लू-यामिनी के साथ भारत फिल्म एकेडमी ने शुरू की प्यार जब केहू से हो जाला भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फ़िल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग शुरू लखनऊ में भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू लखनऊ में, कल्लू यामिनी की जोड़ी आयेगी नजर युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर इश्क़ में नादानियाँ करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग सिनेमा है, जो कि सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी ने अब तक कई भोजपुरी फिल्में एक साथ की हैं और उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती है। उनमें कमाल की अंडरस्टैंडिंग और दोनों के बीच गजब की ट्यूनिंग है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अव्वल दर्जे पर एक्टिंग क्लासेस चला रही भारत फिल्म एकेडमी पहली बार भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रही है। इस बैनर की पहली भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के मनोरम रिसोर्ट जलसा एवं आस पास के रामनीय स्थलों पर की जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म की निर्मात्री पद्मिनी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा, साजन मिश्रा हैं। छायांकन फिरोज खान, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ प्रदीप खड़का और कला निर्देशक संजय कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख (पप्पू), कबीर शर्मा हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह,...

Romeo Raja Win the Hearts of the Viewers Getting Shows Houseful Everywhere

रोमियो राजा’ ने जीता दर्शको का दिल,सिनेमाघरों में हो रहा हॉउसफुल भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बहुचर्चित फ़िल्म ‘रोमियो राजा’ 6 मार्च को मुम्बई,गुजरात और पंजाब के सिनेमाघरों में रिलीस की गई और रिलीस के साथ ही फ़िल्म को दर्शको ने ढेर सारा प्यार मिला रहा है,फ़िल्म सिनेमाघरों में हॉउसफुल चल रही है और फ़िल्म का बिज़नेस काफी अच्छा हो रहा है.फ़िल्म को लेकर चर्चाओ जितनी फ़िल्म के रिलीस से पहले थी उतनी ही फ़िल्म के रिलीस के बाद है. फ़िल्म के डायरेक्टर के बात करे तो मनोज नारायण ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है तो वही फ़िल्म के निर्माता राजेश कुमार वर्मा है जबकि इसे सोहम फिल्म्स और बिग बॉलीवुड पिचर्स के बैनर तले बनाया गया है.फ़िल्म में मधुकर आनंद का म्यूजिक दिया गया है.       फ़िल्म के कहानी की बात करे तो फ़िल्म सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ना होना और प्राइवेट स्कूलों में शिक्छा के  नाम पर हो रही धांधली पर आधारित है जिसकी कहानी दर्शको को बेहद पसंद आ रही...

The Bhojpuri film Lady Singham is inspired by real life’s heroine Lady Cop – Dilip Gulati

मेरी बेटी श्रद्धा कपूर हैं लेडी सिंघम : शक्ति कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को अपने घर की लेडी सिंघम बताया है। इसके अलावा वे अपनी लाइफ में पत्‍नी शिवांगी कोल्‍हापुरे को भी लेडी सिंघम मानते हैं। क्‍योंकि उनका मानना है कि दोनों बुराई के खिलाफ अवाज उठाती हैं और अच्‍छाई के साथ खड़ी होती हैं। शक्ति कपूर ने ये बातें खुद कहीं, जब शनिवार को उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ का प्रीमियर शो मुंबई में हुआ। इस दौरान उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कहा कि यूं तो मैं भोजपुरी फिल्‍मों में सिर्फ मेहमान भूमिका में होता था। लेकिन भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ में लीड किरदार में हूं। फिल्‍म के निर्देशक दिलीप गुलाटी मेरे परम मित्र हैं। उनके कहने पर मैं इस फिल्‍म में आया। फिल्‍म वाकई बेहतरीन है। मुझे विश्‍वास है कि फिल्‍म का दूसरा पार्ट भी बनना चाहिए। शक्ति कपूर ने कहा कि यह फिल्‍म सबों को देखनी चाहिए। खासकर लड़कियां जब इस फिल्‍म को देखेंगी तो वो भी कहेंगे कि मुझे लेडी सिंघम बनना है। शक्ति कपूर ने कहा कि आज देश में लड़कियां और महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर मुझे अच्‍छा लगता है। उन्‍होंने फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ में सिंघम का किरदार निभा रही अभिनेत्री रानी चटर्जी की भी जमकर तारीफ की। कहा – रानी अच्‍छी डांसर और एक्‍टर हैं। वे बहुत पारिवारि‍क हैं। फिल्‍म के सेट पर तो उनकी माता जी हमें खाना भी खिलाती है। अपने किरदार को लेकर हंसते हुए कहा कि मेरा किरदार शरीफों वाला है, जिसे रानी चटर्जी कंट्रोल करती हैं। फिल्‍म सही मायने में जबरदस्‍त है। दर्शकों को मैं क‍हना चाहूंगा कि वे जरूर फिल्‍म ‘लेडी सिंघम’ देखें।      आपको बता दें कि विकास प्रोडक्‍शन प्रस्‍तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ के निर्माता सरला एस सरोगी व राहुल शर्मा और निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। फिल्‍म में शक्ति कपूर,...

« Older Entries Next Entries »