Posted by
admin on Feb 4, 2022 in
Bhojpuri Films |
Comments Off on निरहुआ, आम्रपाली के साथ रंजीत सिंह के बर्थडे पर दो फिल्म “निरहुआ चलल लन्दन 2” और “हनुमान की गली” के निर्माण की बिग अनाउंसमेंट
निर्माता रंजीत सिंह ने अपने बर्थडे पर की निरहुआ चलल लंदन 2 और हनुमान की गली की घोषणा, निर्देशन करेंगे सोनू खत्री फिल्म निर्माता रंजीत सिंह के बर्थडे के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर 2 फिल्मों की घोषणा की गई है। “निरहुआ चलल लंदन 2” और “हनुमान की गली” इन दोनों ही फिल्मों के निर्देशन की कमान सोनू खत्री संभाल रहे हैं। फिल्मों की घोषणा के साथ ही निर्माता रंजीत सिंह ने अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सोनू खत्री, राजकुमार आर पांडेय, देव सिंह, नवोदित कलाकार कुंदन दूबे, अमरोज़ अख्तर(मुन्ना), आशी तिवारी,सन्नी शाह, रामचंद्र यादव, ब्रजेश मेहर के समक्ष केक काटकर अपना जन्मसिन मनाया। इस मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि निर्माता रंजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर निरहुआ चलल लंदन2 और हनुमान की गली की घोषणा से मैं बेहद खुश हूं। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सोनू खत्री कर रहे हैं। मैंने और सोनू ने निरहुआ चलल लंदन में साथ काम किया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। जिसमें हम फिर साथ नजर आएंगे। जहां एयरपोर्ट पर निरहुआ चलल लंदन की कहानी खत्म हुई थी, वही से इसके सीक्वल की शुरुआत होगी। जिसमें एक बार फिर आम्रपाली दुबे मेरा साथ देंगी। उन्होंने कहा कि कि सेकंड पार्ट को लेकर मुझे काफी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है क्योंकि लोगों को भी काफी उम्मीदें होती है, पहली से बेहतर बनाने का एक प्रेशर होता है। मैं लंदन में मई में जाऊंगा उसके बाद ही यह फ़िल्म स्टार्ट होगी। आगे निरहुआ कहा कि हनुमान की गली फ़िल्म का नाम जितना यूनिक है, इसकी कहानी भी काफी अलग है। यह पूरी फिल्म बनारस में शूट होगी। और कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता है। लेकिन जबरदस्त कहानी है हनुमान की गली। आम्रपाली दूबे ने कहा कि निरहुआ चलल लंदन की...