Currently Browsing: Bhojpuri Films

Palak Tiwari In Mithila Talkies Coming Film Meri Jung

मिथिला टाकीज की मेरी जंग में पलक तिवारी भोजपुरी सिनेमा की बेबी डॉल कही जाने वाली अदाकारा पलक तिवारी मिथिला टाकीज के बैनर तले बन रही सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म मेरी जंग में विशिष्ट भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग  ताजगी है। फिल्म के कई दृश्य में खेसारीलाल यादव और पलक तिवारी का लाजवाब अदाकारी दर्शकों का खूब आनंदित करेगा। इस फिल्म में काम करके पलक बहुत खुश हैं। मिथिला टाकीज और फिल्म टीम की वे काफी सराहना करती हैं।         फिल्म मेरी जंग के निर्माता मनोज चौधरी हैं। निर्देशक राजू सिंह हैं। छायांकन आर आर प्रिंस का है। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म मेरी जंग अलावा हिंदी फिल्म माँ पूर्णागिरि है, जिसे आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया है। पलक तिवारी ने अब तक भोजपुरी फिल्म फूल और कांटे, जानम, रंग आदि में अपने अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेरा है। उन्हें फिल्म मेरी जंग और माँ पूर्णागिरि से काफी उम्मीद है। ————Ramchandra...

Gaurav Jha Starrer Kahar Gets Bumper Opening Despite Asia-Cup Final

कहर को मिली अच्छी ओपनिंग इंडिया और बांग्ला देश के बीच क्रिकेट मैच होने के बावजूद भी बहुप्रतीक्षित सिनेस्टार गौरव झा स्टारर भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया है, जिसे बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। इंडिया और बांग्ला देश के बीच मैच होने के बावजूद भी कहर को धमाकेदार ओपनिंग मिलना बहुत ही खुशी की बात है। कहर की बंपर ओपनिंग ओपनिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अच्छी कहानी व बेहतरीन अदाकारी, फुल इंटरटेनमेंट पैकेज वाली दर्शकों की पहली पसंद बन जाती है। बात करें कहर की तो यह एक भोजपुरी दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग फिल्म है।  यह मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें जबरदस्त ऐक्शन, हार्ट टचिंग रोमांस, फैमिली इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी, हाईस्पीच ड्रामा और पावरफुल डॉयलॉग्स है, सिनेप्रेमियों को अपने तरफ खींच रही है। बिहार और झारखण्ड के दर्शकों का कहना है कि कहर पूरी तरह से मनोरंजन पूर्ण और फुल पैसा वसूल फिल्म है। उल्लेखनीय है कि नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का खुब मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे पहले ही काफी सराहा जा चुका है।  कहर का ट्रेलर देखकर ही  पता चल गया था कि  है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं। Ramchandra Yadav...

Balma Daringbaaz Bhojpuri Film Trailer Released On Youtube

संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। https://youtu.be/9jeLZXwxoIQ संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है। —-Ramchandra...

Bhojpuri Film Nagdev Second Look Launched

खेसारीलाल यादव की नागदेव का सेकंड लुक लांच यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की भोजपुरी फिल्म नागदेव का सेकंड लुक सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10  द्वारा लांच किया गया है। यह एक यूनिक पोस्टर डिज़ाइन बनाया गया है, जिसमें आकर्षण के साथ तिलिस्म का नज़ारा भी है। नागदेव के वेष-भूषा में खेसारीलाल यादव बेहद आकर्षक लग रहे हैं। दर्शकों के लिए बहुत ही रोमांचक फ़िल्म बनाई गई है। रोमांच और तिलिस्म का हैरतअंगेज मिश्रण भी है। खेसारीलाल यादव का किरदार बहुत ही अलग है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक होगा। इस फ़िल्म में बीएफएक्स का प्रयोग बहुत बारीकी से किया गया है। सिनेमाघरों में फ़िल्म देखते समय दर्शक दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं। ——–Ramchandra Yadav...

Next Entries »