Currently Browsing: Bhojpuri Films

Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In Crack Fighter

एक बार फिर से पवन सिंह और निधि झा की सुपरहिट जोड़ी क्रेक फाईटर में भोजपुरी सिनेमा के गयिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की सुपरहिट जोड़ी दो साल बाद वापस धमाल मचाने वाली है भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से, जिसमें पवन सिंह और निधि झा गदर के बाद फिर से बतौर हीरो-हिरोईन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ संन्देश भी मिलने वाला है। विदित हो कि यह जोड़ी दो साल पहले भोजपुरी फिल्म गदर व जिद्दी में धमाल मचा चुकी है। उसके बाद फिल्म सत्या का हिट गाना लूलिया का मांगेले आज भी करोड़ों सिनेप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। भोजीवुड में काफी धूम मचाने वाली पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को लोगों ने जमकर सराहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि...

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

वायरल हुआ प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के साथ ही वायरल भी हो गया है। इसमें चिंटू काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव लग रहे हैं। वहीं, फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी नजर आयेंगी,जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। चिंटू ने फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद कहा कि यह फिल्‍म की पहली झलक है, जो वाकई में बेहतरीन है। मुझे लगता है कि दर्शकों को हमारी इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बेहद पसंद आ रहा है, तो फिल्‍म भी उन्‍हें खूब पसंद आयेगी। बता दें कि फिल्‍म ‘नायक’ की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को पसंद आ रहा है, यह बेहद अच्‍छी खबर है – फिल्‍म ‘नायक’ की पूरी टीम के लिए। रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म नायक को एक अलग ही कंसेप्‍ट के साथ बनाया गया है। ट्रीटमेंट भी अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है। मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, फिल्म बाहुबली 2 के विलेन प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लालजी यादव और ई.पी. किशोर कुमार  है। ———-Sanjay Bhushan...

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Exclusive News By Fame Media बनारस में ‘ गुंडा ‘ बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का एक अलग ही स्थान रहता है । दर्शकों को रोमांचित करने के लिए कुछ फिल्मकार समय समय ऐसे विषय को चुनकर फ़िल्म निर्माण करते हैं ।  निर्माता सिकंदर खान और निर्देशक इक़बाल बक्श की नई भोजपुरी फिल्म ‘ गुंडा ‘ की शूटिंग 20 फरवरी से बनारस में शुरू होने जा रही है । इस फ़िल्म का निर्माण सिकंदर खान प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है । गुंडा का लेखन सुरेन्द्र मिश्रा, डी ओ पी प्रेम निंगू, एडिटिंग कुणाल प्रभु, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता और फाइट निर्देशन जावेद शेख करेंगे ।  फ़िल्म को धनंजय मिश्रा ने संगीत से सजाया है । इस फ़िल्म में सिकंदर खान, अंजना सिंह, विनोद यादव, गुंजन पंत, अयाज़ खान, एहसान खान, सुभाष यादव, नासिर ददेरकर, मनोज कुमार रॉय और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। बता दें कि निर्माता और अभिनेता सिकंदर खान ने पूरब पश्चिम, पांडव, दिल तोहार प्यार में पागल हो गइल और सत्यमेव जयते जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है ।  वह अपनी नई फिल्म गुंडा के लिए बहुत उत्साहित हैं । ——Wassim Siddiqui (Fame...

Somalal Yadav Rising Star Gets Love Of Audiences

सोमलाल यादव’ को मिला दर्शकों का प्यार बिहार, झारखंड में हालिया प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म जंगल राज से सोमलाल यादव को दर्शकों का अपार प्यार आशीर्वाद मिला है। केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विराज भट्ट और राईजिंग स्टार सोमलाल यादव की जुगल जोड़ी ने रुपहले परदे पर खूब धमाल मचाया है। सोमलाल यादव और रुचिका मौर्या की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों भी खूब भा रही  है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ उम्दा गीत-संगीत है। अचला आदर्श जैन – आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा. लि. तथा विघ्नहर्ता फिल्म्स (एस.के. त्रिपाठी) प्रस्तुत व ओम सीरीज मूवीज बैनर तले निर्मित की गई अरुण कुमार कृत भोजपुरी फिल्म जंगल राज के निर्माता अरुण कुमार, एस के त्रिपाठी व ओम कुमार हैं।    निर्देशक राजेश गोरखा हैं। कथा-पटकथा अनिल विश्वकर्मा व संवाद रमेश मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार दामोदर राव हैं जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी,  विनोद व्यास, पप्पू प्रीतम, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी, पवन शर्मा, संतोष साँवरिया हैं। छायांकन जहांगीर शेख, नृत्य फिरोज खान, मारधाड़ रियाज सुल्तान, कला राम बाबू ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ददन महतो हैं। मुख्य भूमिका में सोमलाल यादव के साथ विराज भट्ट, अंजना डॉबसन, रुचिका मौर्या, दीपक भाटिया, दिनेश राय आदि हैं। उल्लेखनीय है कि सोमलाल यादव भोजपुरी फिल्म ’दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण किये हैं। उनकी नायिकामिस जम्मू अनारा गुप्ता थीं। जिन्हें सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म जंगल राज उनकी दूसरी फिल्म है। इसके अलावा सोमलाल की ’टकराव’, ’जवानी जानेमन’ सहित कई फिल्में आने वाली...

Mega Star Ravi Kishen Announces Bhojpuri Film Mahasangram In Mumbai

रवि किशन ने किया महासंग्राम का एलान। आम्रपाली दुबे के साथ पहली बार रोमांस करते दिखेंगे भोजपुरी फिल्मों के महानायक रवि किशन ने कर दिया है “महासंग्राम” का एलान। आप चौंक गए ना, लेकिन दरअसल उनकी नई भोजपुरी फिल्म का नाम है महासंग्राम जिसमे वह विलेन अवधेश मिश्रा के साथ फाइट करते दिखेंगे। मुंबई के अंधेरी में स्थित टेक इट ईजी होटल में  रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म “महासंग्राम” का ग्रांड मुहूर्त हुआ। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, दिव्या द्विवेदी और अवधेश मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर दिव्या द्विवेदी पाटिल हैं जबकि इसके लेखक निर्देशक राम जी पटेल हैं, संगीत दिया है छोटे बाबा ने। डी एन सिनेमा के बैनर तले बनने जा रही फिल्म के डी. ओ .पी साहिल जे अंसारी और हेड ऑफ प्रोडक्शन का ज़िमेदारी निखिल पाटिल को दिया गया हैं। रवि किशन ने नारियल तोड़ कर इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किये ।जबकि यहां गेस्ट के रूप में मशहूर गीतकार विनय बिहारी ,वर्ल्ड वाइड म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रत्नाकर कुमार ,बिहार और झारखण्ड के फ़िल्म वितरक निशांत उज्वल, एस. आर. के म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रौशन कुमार,अभिनेता- उदय श्रीवास्तव, देव सिंह,सुबोध सिंह,अरुण जी भोजपुरिया काका,डिज़ाइनर नरसू ,एवम अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। फिल्म की हीरोइन आम्रपाली दुबे अपनी किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं इसलिए वह यहां नहीं आ पाई। इस फिल्म की शुटिंग अप्रैल में बाबा विश्वनाथ के नगरी वाराणसी में की जाएगी । रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा हो आजकल कहानी ही चल रही है।  मुझे खुशी है कि फिल्म का टाइटल “महासंग्राम” बड़ा अच्छा है और फिल्म की निर्मात्री दिव्या द्विवेदी बड़ी उत्साहित हैं इसलिए एक अच्छा सिनेमा सामने आएगा। आम्रपाली के साथ पहली बार काम कर रहे रवि किशन ने कहा कि दर्शक आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी पसंद करेंगे। वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। इसके लेखक निर्देशक...

Nirhua’s Sher A Hindustan Teaser Released On Republic Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान का टीजर गणतंत्र दिवस पर रिलीज गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर  जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ऑफिसियल टीजर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म रंगों का पर्व होली के त्यौहार पर रिलीज की जाएगी। 2019 की होली निरहुआ के नाम होने वाली है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग देश-विदेश के विभिन्न रमणीय स्थलों भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ का नये अवतार हैं। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी नज़र आयेंगे। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय समस्या पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी का प्रस्तुतिकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म होगी, जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफेक्ट को दिखाया जा रहा है। यह फ़िल्म राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉलीवुड टेकनीक के साथ निर्मित की गई  है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक व लेखक मनोज नारायण हैं। सह निर्माता राधेकृष्णा सहा व मुन्ना सिंह तथा कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर मुन्ना, उपेन्द्र सिरसत हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार संतोष पुरी, संदीप साजन, झूलन झील, अरविन्द तिवारी हैं। छायांकन रामशरण, संकलन बिपिन मल्ला, नृत्य कबिराज गहतराज, मारधाड़ रोशन श्रेष्ठा का है। सहायक निर्देशक चन्द्रा भंडारी व देव श्रेष्ठा, प्रोजेक्ट डिजाईनर सन्नी शाह हैं। प्रोडक्शन सुभाष काफले व सांतनु सिन्हा, बिजनेस मैनेजर अश्विन चौधरी हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार...

« Older Entries Next Entries »