Currently Browsing: Bhojpuri Films

पवन सिंह और मधु शर्मा की ‘पावर स्टार’ जलवा दिखा आनंद मंदिर वाराणसी में

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर   और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे, चौथे, पाँचवें दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने,...

समर सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, भोजपुरी फिल्म ‘इतिहास’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन के शुभ दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का ताँता लगा रहा। सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण करने वाले लोकप्रिय गायक व अभिनेता समर सिंह को बर्थडे पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन व रात भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। समर सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि समर सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के शुभ अवसर पर समर सिंह के हाथों भोजपुरी फिल्म इतिहास का ट्रेलर धूमधाम से लांच किया गया। एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत संरकार मूवीज एंड एंटरटेनमंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘इतिहास’ में केंद्रीय भूमिका में समर सिंह और ऋचा दीक्षित नजर आ रहे हैं। यह फ़िल्म फुल इंटरटेनिंग है, जोकि संपूर्ण पारिवारिक तथा फैमिली ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म के निर्माता लवकुश यादव हैं। निर्देशक शिव कुमार तिवारी हैं। विशेष धन्यवाद रणविजय यादव का है। लेखक मनोज पांडेय हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, अशोक राव हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी हैं। डीओपी आई. सिंह हैं। मुख्य कलाकार समर सिंह, ऋचा दीक्षित, उमेश सिंह, बीना पांडे, काजल पांडेय, इंद्रेश यादव, जय प्रकाश सिंह, साहब लालधारी, रीनू आयुषी, बीना पांडे, सुरेश तिवारी, नीरज रौनियार, खुशी यादव, आरव तिवारी, अंश यादव आदि हैं। साउंड इंजीनियर नीतीश, सिंगर समर सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अलका झा, विजय चौहान, शिल्पी राज हैं। प्रोमो एडीटर व एडीटर गुल मोहम्मद, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा हैं। बैक ग्राउंड नीतीश, पोस्ट प्रोडक्शन जीएस मॉडर्न मूवीज, वीएफएक्स और डीआई शोएब ने किया है। ट्रेलर डीआई रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर्स) ने किया है। प्रोडक्शन कंट्रोलर भास्कर तिवारी,...

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं। गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी। निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।” गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।     प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए...

रवि त्रिपाठी, श्लेषा मिश्रा, संजुक्ता राय की फिल्म ‘लव कनेक्शन 2’ की शूटिंग हुई शुरू वाराणसी में

भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी पहली ही फ़िल्म से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे राईजिंग स्टार रवि त्रिपाठी ने एक और फ़िल्म की शूटिंग वाराणसी में कर दी है। जी हाँ! फ़िल्म ‘लव कनेक्शन’ की अपार सफलता के बाद रवि त्रिपाठी ने फिल्म ‘लव कनेक्शन 2’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के रमणीय लोकेशन पर शुरू कर दिये हैं। कमाल के डायरेक्टर धीरज ठाकुर के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म के शुभ मुहूर्त पर फिल्म की पूरी यूनिट के साथ-साथ प्रमुख अतिथि फ़िल्म मेकर मनोज ओझा, वरिष्ठ संगीतकार कवि व शायर दीप मुहम्दाबादी, डायरेक्टर सचिन यादव, एक्टर आशीष कुमार बंटी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा जगत में अपना अहम योगदान दे रहे जानी मानी हस्ती मनोज ओझा ने मुहुर्त का क्लैप दिया। उसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फ़िल्म की शूटिंग का पहला शॉट लिया गया। गौरतलब है कि अपनी पहली फ़िल्म ‘लव कनेक्शन’ ही तहलका मचाकर एक्टर रवि त्रिपाठी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कम समय में मुकम्मल स्थान बना चुके रवि त्रिपाठी ने बहुचर्चित फ़िल्म ‘लव कनेक्शन’ की अपार सफलता के बाद अब फिर से फुल टू धमाल मचाने के लिए उसी फ़िल्म का सीक्वल ‘लव कनेक्शन 2’ लेकर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ एक बार फिर खूबसूरत अदाकारा श्लेषा मिश्रा अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। वहीं बंगाली बाला संजुक्ता राय भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड है, जोकि फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें रोमांस, रोमांच, थ्रिलर, कॉमेडी और एक्शन...

रत्नाकर कुमार,खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म "संघर्ष 2" का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन खेसारी लाल यादव, चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की मच अवेटेड फिल्म “संघर्ष 2” का धांसू फर्स्ट लुक हॉट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में वे शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में तबाही वाले दृश्य है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि खेसारी लाल यादव की फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। संघर्ष 2 एक्शन पैक्ड सिनेमा है जिसकी प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है। को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। “संघर्ष 2” को लेकर वैसे भी बेहद चर्चा रही हैं। संघर्ष का पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर था। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल उससे भी बड़ा होने जा रहा है, जिसकी एक झलक इस वैलेंटाइन 14 फरवरी को टीजर के रूप में दर्शकों को देखने को मिलेगी। टीजर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा। फिल्म के फर्स्ट लुक आउट होने पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि “संघर्ष 2” को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है। तो हमें यही उम्मीद है कि जब भी हमारी फिल्म रिलीज हो दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें।  वही बात अगर इस फिल्म की कास्टिंग की करें तो फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू,...

प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चाँदनी सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बम्पर ओपनिंग

प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव, लूलिया गर्ल निधी झा, अदाकारा चाँदनी सिंह और बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. जिसे काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है. फ़िल्म में रोमांस से लेकर ऐक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म की कहानी पारिवारिक है. इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं, वहीं निधि झा और चांदनी सिंह के साथ रोमांस का तड़का भी लगा रहे हैं. उनकी तिकड़ी धमाल मचा रही है. साथ ही बॉलीवुड एक्टर मोहन जोशी ने पहली बार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया है. उनकी मुकाबला काबिले तारीफ है. भोजपुरी फिल्म गुप्त का ट्रेलर पहले ही वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया है. अब सिनेमाघरों में पूरी फ़िल्म भी दर्शकों खूब पसंद आ रही है. गौरतलब है कि आई जे के फिल्म के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ में प्रमोद प्रेमी का ऐक्शन कमाल का दिख रहा है. वे एक सीन में तो बाहुबली के अंदाज में पूरा तांगा उठा कर सामने गुंडों पर फेंक देते हैं. फिल्म ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में इसमें ऐक्शन सिक्वेंस काफी खतरनाक है. बॉलीवुड स्टाइल का यह सिनेमा दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है. एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय शानदार और लाजवाब बने हैं. बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग गुजरात में हुई है. यह डायरेक्टर...

« Older Entries Next Entries »