Posted by
admin on Jan 5, 2017 in
National News,
News |
Comments Off on 350वें प्रकाशोत्सव पर दिखा सांस्कृतिक विविधताओं का समागम : शिवचंद्र राम
पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पांचवें दिन आज कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। जहां मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी के सहयोग से चित्र प्रदर्शनी बिहार संग्रहालय में आयोजित चित्र प्रदर्शनी देखने पहुंचे, वहीं, प्रेमचंद रंगशाला राजेंद्र नगर पटना में बतौर प्रथम दर्शक कला, संस्कृति विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, अपर सचिव आनंद कुमार, संस्कृति निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा, बिहार ललित कला अकादमी के अध्यक्ष आलोक धन्वा, आईपीएस हिमांशु त्रिवेदी, तारानंद वियोगी अतुल वर्मा, संजय कुमार, अरविंद महाजन, मोमिता घोष, राजकुमार झा और मीडिया प्रभारी रंजन सिन्हा भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रकाशोत्सव के मौके पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, भारतीय नृत्य कला मंदिर, बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर, प्रेमचंद रंगशाला, रविंद्र भवन, बिहार संग्रहालय और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑडिटोरियम में बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया है। प्रेमचंद रंगशाला में पांचवें दिन की शुरूआत हिमांशु त्रिवेदी के काव्य पाठ से हुई। इसके पहले विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरती गुरू गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव काफी हर्षोल्लास से मना रहा है। यह हर बिहारवासियों के लिए बड़े ही सौभग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने बाहर से आए श्रद्धालुओं और दर्शन को अन्य लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें एक स्थान पर गुरू गोविंद सिंह जी की जीवनी और देशभर के सांस्कृतिक विविधताओं का समागम है। वहीं, पटना के सुरेंद्र नारायण यादव ने रंग – ए – बिहार कार्यक्रम के तहत मैथिली लोकगीत जब तक सुग्गा वेद पढ़ावें चाकर शिव भगवान, तोहे जनी जाह विदेश और नवका नेवानक चुरा खोयेवऊं...