Currently Browsing: Awards

विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में शामिल हुई बिपाशा बासु।

कोलकाता : गोवा के बाद एक बार फिर कोलकाता में विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट ने अपना परचम लहरा दिया। कोलकाता के होटल हॉलिडे इन में ग्लोबल फेम अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में डॉ श्रीदेव शास्त्री मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे । साथ ही इस अवॉर्ड शो को चार चांद तब लग गए जब बिपाशा बासु ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित हुई और उन्होंने अपने हाथों से 70 से अधिक अवॉर्डी को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड शो में उन सभी को सम्मानित करने का प्रयास किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कम समय में अपनी पहचान बनाई है । कार्यक्रम के आयोजक अमृता रॉय और श्रीधर वर्मा ने बताया की कोलकाता में इस तरह का आयोजन करना आसान काम नहीं था पर सफल टीम और मेहनत की वजह से यह कार्यक्रम मुमकिन हो पाया, वहीं बिपाशा बासु के हाथों सम्मानित होने के बाद सभी अवार्ड्स काफी खुश नजर आए । आयोजकों ने बताया कि इसके बाद वे मुंबई में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपना अगला अवॉर्ड शो आयोजित करने जा रहे हैं। इससे पहले यह टीम गोवा में सोनू सूद, माधुरी दीक्षित और कोलकाता में रवीना टंडन को साथ लेकर अवार्ड शो आयोजित कर चुके हैं।     विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में शामिल हुई बिपाशा बासु।...

Shantanu Bhamare Honoured With Award At 3rd Bollywood Legend Award 2021 By The Hands Of Veteran Actor Shri Raza Muradji

Shantanu Bhamare (शांतनु भामरे) Awarded With in 3rd Bollywood Legend Award 2021 By Krishna Chouhan Foundation at Mayor’s Hall, Andheri(W), Mumbai. Shantanu  (शांतनु भामरे) Bhamare received award by  Hands of Shri Raza Murad Ji. Shantanu Bhamare was accompanied with gorgeous and Multi-talented Muskan Rajinder who is  Miss North India 2017, Finalist of Eva India & many national peagents, she has done cople of Telugu Movies in Lead Role. Shantanu Bhamare is an International Award Winner in Leadership which he got at Denver, USA. He is also Awarded with Rajshree Shahu Samaj Ratana (Social Diamond) Puraskar (Award) for his significant contribution in Information Technology, Education & Social Work, prestigious Mother Teresa Award, Best Producer of Maharashtra Award, Legend Dadasaheb Phalke Award, and many more Awards…. He has stayed in 30+ countries like USA, Canada, UK, Singapore, Australia, Philippines, Japan, etc. Shantanu Bhamare (शांतनु भामरे) is Producer & Actor, his banner Shan Se Entertainment is registered under Indian Motion Pictures Producers’ Association (IMPPA). Shantanu Bhamare (शांतनु भामरे), who is a mix of art and commerce, he did debut in  Rajeev Choudhary and Ashok Tyagi film RED against famous Kamlesh Sawant (Drishyam fame worked with Ajay Deegan & with Amitabh Bachchan Ji in Bhoothnath Returns, etc.) Kamlesh all praises Shantanu’s work in RED, This significant role of a Jailer is portrayed by Shantanu is coming up as highlight of the film – RED !  Shantanu, being a stage & theatre artist was able to enact this powerful role of a jailer in front of veteran actor Kamlesh Sawant without any retake! Now in upcoming Romantic Hindi Video Song  Album Teri Aashiqui Mein you will see him in a Lead Role & in different mood and doing romance and doing sensational scenes with gorgeous Elena Tuteja. He is all up to doing different roles let it be serious ones, romantic ones, comedy ones...

दलजीत कौर ने डॉ बू अब्दुल्ला को वर्ल्ड एक्सीलेंसी बिजनेस अवार्ड से किया सम्मानित

मुम्बई। जुहू स्थित जे डब्ल्यू मैरियट फाइव स्टार होटल में व्यवसायी डॉ बू अब्दुल्ला को अभिनेत्री और आईएडब्ल्यूए एनजीओ की अध्यक्ष दलजीत कौर द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें कोविड 19 के संकट में कोविड के प्रति उनकी गतिविधियों के लिए एसडीपी वर्ल्ड एक्सीलेंस बिजनेस अवार्ड और कोविड योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. बू अब्दुल्ला, एक प्रसिद्ध अमीराती व्यवसायी, परोपकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे मानव जाति के कल्याण के लिए सभी मानवीय आधारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी उपलब्ध संसाधनों को जरूरतमंद लोगों को सक्षम बनाने और उन्हें अधिक हासिल करने और फलने-फूलने के लिए संगठित करने के लिए लगाया है। डॉ. बू अब्दुल्ला न केवल खाड़ी क्षेत्र में बल्कि दुनिया भर में भी एक निर्णायक व्यक्ति हैं। कानून और उद्यमिता में उनका व्यापक ज्ञान उन्हें गैर-निवासियों की चिंताओं को उठाने और खाड़ी क्षेत्र में अनिवासी भारतीयों के बीच सद्भाव का पता लगाने में निर्णायक भूमिका में स्थापित करता है। वह वर्तमान में अपनी कंपनी बू अब्दुल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ मध्य पूर्व, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में 270 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं।   ——संतोष...

निर्माता -निर्देशक रमेश जुगलान को मिला महाराष्ट्र प्रतिष्ठित रत्न पुरस्कार 2021

आपकी आवाज फाउंडेशन  मुंबई द्वारा  महाराष्ट्र  रत्न पुरस्कार का आयोजन पिछले दिनों मुंबई के उपनगर बांद्रा के  रंगशारदा ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर निर्माता निर्देशक   रमेश जुगलान को महाराष्ट्र रत्न 2021के पुरस्कार से  सम्मानित किया गया । इस अवसर पर  रमेश जुगलान के साथ साथ  जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ,अभिनेता अली खान , गजेंद्र चौहान , अरुण बख्शी,सुनील पाल ,अभिनेत्री  दिव्या दत्ता , अदिति , टीना गई और बॉलीवुड की कई जानी मानी  हस्तियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि रमेश जुगलान हरियाणा से लेकर बॉलीवुड और  हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाई है।वह वर्ल्ड सिनेमा एकेडमी हॉलीवुड में बतौर इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर भी हैं । वह समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं  और देश और विदेशों में अनेकों अवार्ड सम्मानों  से नवाजे जा चुके हैं। अमेरिका के जानी मानी ऑर्गेनाइजेशन आई कैन डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष रूसेल अल्फारो  जो नॉर्थ इंडिया फिल्म टीवी आर्टिस्ट प्रोड्यूसर  एसोसिएशन के सदस्य भी हैं  के साथ भी मिलकर गरीब जरूरतमंदों की लॉक डाउन के समय सहायता मुहैया करवाई हैं। रसेल अल्फारो  भारत में कुछ गरीब परिवारों को अडॉप्ट भी करना चाह रहे हैं , जिनका   खर्चा  आई कैन डेवलपमेंट फाउंडेशन उठाएगीl रमेश जुगलान ने महाराष्ट्र रत्न अवार्ड के बारे में बताया कि मैं आपकी आवाज फाउंडेशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अंजन गोस्वामी जी  और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और मुझे ये सम्मान दिया । मुझे खुशी है कि हरियाणा मेरी मातृ जन्मभूमि है तो मुंबई महाराष्ट्र मेरी एक कर्मभूमि है। मैंने 20 साल मुंबई महाराष्ट्र को दिए हैं तो एक मेरी मातृभूमि से ज्यादा मेरी कर्मभूमि से भी मैं इतना ही प्यार करता हूं ।अब तो जीना यहां मरना यहां इस कर्मभूमि के सिवा जाए कहां ।           निर्माता -निर्देशक रमेश जुगलान को मिला महाराष्ट्र प्रतिष्ठित रत्न पुरस्कार...

निर्माता सुमित कुमार को मिला बेस्ट प्रोड्यूसर का दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस

भारतीय सिनेमा की महान हस्ती दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड हासिल करना किसी भी प्रोड्यूसर के लिए सबसे बड़ा पुरुस्कार होता है और यह ईनाम प्राप्त किया है यंग निर्माता सुमित कुमार ने। निर्माता सुमित कुमार को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस से नवाजा गया हैं। सुमित कुमार को मुम्बई के आर्किड होटल में आयोजित “दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस (DPIAF) 2021″ से बतौर बेस्ट प्रोड्यूसर सम्मानित किया गया। सुमित कुमार को यह अवार्ड मिलने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। सुमित कुमार ने सभी चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड मिलना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मुझे इस पुरस्कार के काबिल समझा गया।” बता दें कि निर्माता सुमित कुमार की चर्चित शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से भी नवाजा गया और अब वह पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म “भाभी मां” को भव्य रूप से निर्मित कर रहे हैं, जिसे जयप्रकाश मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि भाभी मां निर्माता प्रत्यूष सुमित जय की तिकड़ी द्वारा काफी भव्य रूप से बनाई जा रही है। इस फ़िल्म के हीरो प्रत्यूष मिश्रा हैं जबकि हीरोइन रानी चटर्जी और सोनालिका प्रसाद हैं। फैमिली ड्रामा फ़िल्म “भाभी मां” पीएसजे मीडिया विज़न द्वारा निर्मित जो आल ओवर इंडिया रिलीज होगी। मधुर और कर्णप्रिय म्यूज़िक से सजी यह एक साफ सुथरी सामाजिक फ़िल्म है जिसमें दर्शकों को मनोरजंन के साथ साथ एक सन्देश भी दिया जाएगा। सुमित कुमार ने बताया कि पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म “भाभी मां” में प्रत्यूष मिश्रा राम लक्ष्मण के किरदार को अदा कर रहे हैं। हिंदी शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” में प्रत्यूष मिश्रा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। इसलिए इस फ़िल्म...

वर्सटाइल अभिनेता प्रत्यूष मिश्रा को मिला बेस्ट एक्टर का दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस

बॉलीवुड के फाइन एक्टर प्रत्यूष मिश्रा को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस से नवाजा गया है। प्रत्यूष मिश्रा को मुम्बई के आर्किड होटल में आयोजित “दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस (DPIAF) 2021″ से बतौर बेस्ट ऎक्टर, प्रोड्यूसर सम्मानित किया गया। जहां काफी फ़िल्म और टीवी पर्सनालिटी मौजूद रहीं। इस प्रतिष्ठित अवार्ड शो से जब प्रत्यूष मिश्रा को इस अवार्ड से नवाजा गया है, उन को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा है। प्रत्यूष मिश्रा ने अपने सभी फैन्स, चाहने वालों, दोस्तो का दिल से आभार अदा करते हुए कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड जीतना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है, यह लम्हा मेरे लिए यादगार रहा। मुझे बेहद खुशी हो रही है और एक रिस्पांसिबिलिटी का एहसास भी बढ़ गया है। अब हमें और बेहतर काम करना है और दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतारना है।” गौरतलब है कि जय प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में बनी चर्चित शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” में प्रत्यूष मिश्रा ने अपनी बेमिसाल अदाकरी दिखाई थी। इस फ़िल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से भी नवाजा गया और अब वह पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म “भाभी मां” में मेन लीड रोल निभा रहे हैं। इस फ़िल्म को भव्य रूप से बनाया जा रहा हैं जिसका फर्स्ट लुक लांच होते ही सुर्खियों में आ गया है। आपको बता दें कि प्रत्यूष मिश्रा न केवल एक वर्सटाइल एक्टर हैं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। भाभी मां निर्माता प्रत्यूष सुमित जय की तिकड़ी द्वारा प्रोड्युस की जा रही है। मुम्बई में प्रत्यूष मिश्रा फ़िल्म भाभी मां की शूटिंग एक भव्य सेट पर कर रहे है। इस फ़िल्म के हीरो प्रत्यूष मिश्रा हैं जबकि हीरोइन रानी चटर्जी और सोनालिका प्रसाद हैं। फैमिली ड्रामा फ़िल्म “भाभी मां” पीएसजे मीडिया विज़न की एक ग्रैंड प्रेजेंटेशन है। बेहतरीन म्यूज़िक से सजी यह एक साफ सुथरी सामाजिक...

« Older Entries Next Entries »