Currently Browsing: Albums

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं। वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि.. ‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला...

दहेज पर आधारित माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ उनके बैक-टू-बैक कई हिट पर हिट गाने आते रहते हैं। इसी कड़ी में दहेज प्रथा पर आधारित नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ लेकर माही अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। इस गाने को अपनी सुरीली और जोश भरी आवाज में मशहूर सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशंस पर पूरी तरह फिट बैठती है, जो गाने को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस सांग में माही का लुक और उनकी स्टाइलिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। वह नीली सुनहरे रंग की साड़ी पहने अपनी कातिलाना अदाओं से गरदा उड़ा रही है। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए बनाया गया ये भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम एक ऐसी पत्नी पर आधारित है जो अपने पति को शादी के वक्त लिए गए दहेज और अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर खरी-खोटी सुना रही है। गाने के बोल बेहद दिलचस्प और ठेठ भोजपुरी मिजाज के हैं। इस लोकगीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सखियों के साथ ठुमका लगाते हुए दहेज लेने वाले अपने पति को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि… ‘हमरा पापा के जोगावल पइसा छीन के, सइयां दस लाख लेले बाड़ा गीन के, त देखा कइसे नाचत तानी तोहरा करेज प, ए राजा, ए राजा, ए राजा सुना न, दाल भात भुजिया बनावे नाही आवेला त ले टेके के पड़ी बेड प, त आठ बजे उठबो बलमुआ हो त गरम चाय चाही बेड प…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके...

Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir known for ‘Mega Music” in Indian Cinema, where all songs are on top of Chartbusters. “Subah Ki Pehli Chai” Lyrics written by Himank Bhardwaz and Music by InderPal Singh. Cinematography and Editing done by SHUBRAAJ,  where as overall Concept created and visualized by Priyanka Raina. It’s featuring Devandra Gautam,  SHUBRAAJ,  Sonu, Savita Mahajan and Priyanka Raina in lead roles Subah ki pehli Chai Debut Album of Priyanka Raina Rekeases all over the world on Youtube Channel Omniscent Entertainment .We wish Priyanka Raina on her special day all the best wishes . https://www.youtube.com/shorts/Ny99cJn9bzU Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli...

यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब पर 265 मिलियन (26.5 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इस गाने को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी खास आवाज दी है, जबकि इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का शानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की धुन और म्यूजिक वीडियो की भव्यता ने इसे दर्शकों के बीच बेहद खास बना दिया है. खास बात यह है कि यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. अब तक इस गाने पर 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाती हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वाले इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. गाने की जबरदस्त सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘पिया काला साड़ी’ को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज और इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स इस बात का प्रमाण हैं कि भोजपुरी संगीत को आज पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है. इसके लिए मैं सभी दर्शकों और श्रोताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं.” वहीं इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव ने भी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “‘पिया काला साड़ी’ मेरे दिल के बहुत करीब गाना है. जब कोई गाना इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाता है तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होती. दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं सभी फैंस की दिल से आभारी हूं और उम्मीद करती...

केहना सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का ताँता, महाकाल का मिला आशीर्वाद

भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री केहना सिंह अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उनके अभिनय से सजी फिल्मों को करोड़ों की तादाद में प्यार मिलता है। ऐसे में केहना सिंह का जन्मदिन इस बार बहुत ही खास और यादगार बन गया है। उनके फैंस और चाहने वालों ने जगह-जगह बर्थडे केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि केहना सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन-रात बधाईयों का ताँता लगा रहा है। मोस्ट टैलेंटेड अदाकारा केहना सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे चाहने वाले, मेरे फैंस एवं आडियंस को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। आप सब हमेशा मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखिए।’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस केहना सिंह इस बार अपने जन्मदिन पर महाकाल बाबा का दर्शन करने उज्जैन गईं, उन्होंने महाकाल के चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि केहना सिंह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं हैं। इन दिनों वे कई फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त रहती हैं। एक्ट्रेस केहना सिंह उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली की रहने वाली हैं। मगर वे बचपन में दो वर्ष की आयु से ही मुंबई में रहती हैं। भवंस कॉलेज, चर्नी रोड, मुंबई से ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरा किया है। वे 7 भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, नेपाली, पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती भाषा बोलती हैं। वे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो सर को असिस्ट भी कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा केहना सिंह सुपर...

केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन, तहलका मचाने को तैयार हैं !

युवा, बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वास से भरपूर और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी प्रिय दास आज एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई ग्लैमरस चेहरा बन चुकी हैं। कोलकाता की इस प्रतिभाशाली ब्यूटी ने अब मुंबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया है और अपने टैलेंट, ग्लैमर और कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना रही हैं। खूबसूरती के साथ-साथ दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली प्रिय दास इन दिनों निर्देशक Keval Kumar के अपकमिंग म्यूज़िक वीडियो Jawani Mar Jani को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में उनके अपोज़िट नज़र आएंगे मशहूर डांसिंग स्टार Arvind Kumar, जिन्होंने डांस रियलिटी शो Nach Baliye से देशभर में लोकप्रियता हासिल की। इस म्यूज़िक वीडियो को और भी खास बनाती है अपनी दमदार और चुलबुली आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका Mamta Sharma, जिन्हें सुपरहिट गीत “मुन्नी बदनाम हुई” के लिए जाना जाता है। गाने के संगीत और बोल दिए हैं रवि चोपड़ा ने, जबकि मशहूर कोरियोग्राफर अनीस खान ने इसे हाई-एनर्जी और ग्लैमरस डांस मूव्स से सजाया है। एल्बम की को-प्रोड्यूसर हैं प्रतिभा के. सैनी और इसे प्रस्तुत किया जा रहा है Leo Media Digital के बैनर तले। प्रिय दास एक प्रोफेशनल मॉडल और अभिनेत्री हैं और हिंदी, अंग्रेज़ी व बंगाली भाषाओं में दक्ष हैं। वे एक्टिंग, मॉडलिंग और रैंप फैशन इवेंट्स में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी प्रोफेशनल अप्रोच, फिटनेस, डिसिप्लिन और स्टाइल उन्हें आज की नई पीढ़ी की कंप्लीट परफॉर्मर बनाती है। मुंबई में रहते हुए प्रिय दास लगातार नए और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक ऐसे उभरते हुए टैलेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें ग्लैमर के साथ-साथ आगे बढ़ने की मजबूत क्षमता है। खूबसूरती, आत्मविश्वास और जुनून के साथ आगे बढ़ती प्रिय दास आने वाले समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम बनने के...

« Older Entries Next Entries »