Posted by
admin on Mar 11, 2026 in
365x24 News |
Comments Off on फिल्म “हनीमूनाय नमः” की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के इंपा हाउस में
पचहत्तर (75) से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड जितने के बाद अद्भभुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” रिलीज की दिशा में अग्रसर मुंबई। बॉलीवुड मे आजकल कुछ अलग करने ही होड़ लगी है। चाहे वो फिल्म की स्टोरी हो, डायरेक्शन हो, अभिनय हो। ये समझिए कि फिल्म मेकिंग का स्तर बदल रहा है। ऐसी ही एक फिल्म “हनीमूनाय नमः” भी है जो न केवल अपने टाइटल के अनुरूप अलग है बल्कि कहानी भी रोचक और दमदार है। विपरीत परिस्थित में बनी ये फिल्म देशी और विदेशी अवॉर्ड शो में में धूम मजा रही है। अबतक फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्टोरी के कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। दरअसल “हनीमूनाय नमः” एक सटायरिकल फ़िल्म है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती और जनता की सीधी-सादी सोच को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है। शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह नेगी, नरेश बिष्ट, पंकट कार्की, गीता बिष्ट, चंद्रप्रकाश तत्रारी, कैलाश चन्याल, विनोद कुमार का नाम उल्लेखनीय है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग निशांत भारद्वाज ने लिखे हैं। म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक अक्षय बाफिला का है। फिल्म मे कई प्यारे गीत हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। इसमें उत्तराखंड का एक लोकगीत भी शामिल है। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के एक किसान के बेटे मोना की है, जिसकी शादी पड़ोस के गाँव की लड़की वर्षा से...