Posted by
admin on Feb 4, 2026 in
24x7 News |
Comments Off on अरुण मिश्रा को(चंडीपुर धाम) “पॉपुलर सिविलियन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित
मुंबई/प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके अरुण मिश्रा को उनकी असाधारण मानव सेवा और सामाजिक योगदान के लिए “पॉपुलर सिविलियन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निस्वार्थ सेवा, राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और समाज के प्रति समर्पण की सशक्त पहचान है। मुंबई के भव्य हयात होटल, जुहू में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में देशभर की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में विशेष रूप से बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल (सलमान खान की फिल्म लकी फेम), डॉ. अनिल काशी मुरारका, FWICE के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी, ट्रेडिंग स्टार आनंद पांडे, जौनपुर कृष्णा हार्ट केयर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.डी. सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार पाल, वी.के. दुबे, राष्ट्रीय कथावाचक श्री चंद्रांशु जी महाराज, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 से अधिक उद्योगपति मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त 10 से अधिक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की मौजूदगी ने समारोह को और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया। अरुण मिश्रा ने प्रतापगढ़ में चंडीपुर धाम का निर्माण कर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जहाँ आज लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। वहीं कोविड-19 महामारी (2020) के दौरान उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। मुंबई से 12,000 से 15,000 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित उनके पैतृक गांव प्रतापगढ़ एवं आसपास के जिलों तक पहुंचाना, बेघर लोगों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करना—ऐसे कार्यों ने उन्हें समाज सेवा का अग्रदूत बना दिया। अवार्ड समारोह के दौरान कोविड काल में अरुण मिश्रा द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों पर आधारित वीडियो जब विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, तो खचाखच भरे सभागार में मौजूद दर्शक भावुक हो उठे। वीडियो समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट ने पूरे हॉल को गूंजायमान कर दिया,...